रनवे पर दौड़ रहा था शख्स, तभी उड़ गए उसके चीथड़े… डेनवर एयरपोर्ट पर मचा हाहाकार; जानें पूरा मामला
Denver Airport Runway Breach Accident: अमेरिका के डेनवर एयरपोर्ट पर टेक-ऑफ के दौरान एक शख्स विमान के इंजन की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद विमान में आग लग गई। विमान में कुल 231 लोग सवार थे।
- Written By: अमन उपाध्याय
फ्रंटियर एयरलाइंस , फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Denver Airport Runway Breach Frontier Airlines Accident: अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी, जिसने सुरक्षा के तमाम दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। लॉस एंजिल्स के लिए उड़ान भरने को तैयार फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 4345 के साथ रनवे पर एक भयावह हादसा हुआ। जिसमें एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई।
इंजन में समा गया इंसान
हादसा रात करीब 11:19 बजे का है जब विमान रनवे पर रफ्तार पकड़ चुका था। अचानक पायलट को रनवे पर एक शख्स विमान की तरफ भागता दिखाई दिया। विमान की गति इतनी तेज थी कि पायलट उसे रोक पाता, तब तक वह शख्स सीधे विमान के पंखों और इंजन के बीच आ चुका था। प्रेशर इतना अधिक था कि उस व्यक्ति के शरीर को इंजन ने अपनी ओर खींच लिया। जिससे जोरदार धमाका हुआ और इंजन में भीषण आग लग गई। चश्मदीदों के मुताबिक, शरीर के कुछ हिस्से इंजन में जाकर फंस गए और चारों तरफ धुआं फैल गया।
ATC ऑडियो में कैद हुआ पायलट का डर
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑडियो में पायलट की बदहवास आवाज रिकॉर्ड हुई है। पायलट ने हड़बड़ाते हुए टावर को संदेश भेजा कि हमने अभी किसी को हिट किया है। जिसके बाद इंजन में आग लग गई है। रनवे पर कोई शख्स टहल रहा था। विमान में क्रू मेंबर्स समेत कुल 231 लोग सवार थे। केबिन में धुआं भरने लगा, जिससे यात्रियों का दम घुटने लगा और विमान के भीतर अफरा-तफरी मच गई।
सम्बंधित ख़बरें
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी कैलिफोर्निया की लाइब्रेरी, 18 साल के लड़के ने दो लोगों को उतारा मौत के घाट
यूक्रेन से शांति वार्ता पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- रूस बातचीत के लिए तैयार है लेकिन…, रखी ये शर्त
Iran War Deaths: ईरान जंग में इजराइल और अमेरिका से भी ज्यादा भारतीयों की मौत, भारतीय कामगारों में खौफ
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
इमरजेंसी स्लाइड के जरिए निकाले गए यात्री
पायलट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी इवैक्युएशन का आदेश दिया। यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सीधे अंधेरे रनवे पर उतारा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन की आग पर काबू पाया। इस भगदड़ में एक यात्री को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जांच के घेरे में एजेंसियां
डेनवर एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में कोई आम इंसान ‘एक्टिव रनवे’ तक कैसे पहुंच गया, यह एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। क्या एयरपोर्ट की बाड़ काटी गई थी या कोई गेट खुला रह गया था। फिलहाल नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और संघीय एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि यह एक दुर्घटना थी या कोई आत्मघाती साजिश।
यह भी पढ़ें:- पुतिन ने विक्ट्री डे पर NATO को ललकारा, कहा- यूक्रेन में जो हो रहा, वो सही है; बिना टैंकों के निकली परेड
फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान गुप्त रखी गई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह एयरपोर्ट का कर्मचारी था या कोई बाहरी घुसपैठिया। फिलहाल हादसे वाले रनवे 17L को सील कर दिया गया है।
