दिल्ली-लंदन फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, इस्तांबुल में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
वर्जिन अटलांटिक की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट VS301 को तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान विमान में सवार 250 से ज्यादा यात्रियों को करीब 7 घंटे तक इंतजार करना...
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्तांबुल: वर्जिन अटलांटिक एयरलाइंस की दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट VS301 में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते विमान की इस्तांबुल में आपात लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 250 से अधिक यात्री सवार थे। पायलट की मुस्तैदी और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया।
विमान में सवार एक यात्री, निदा सैफी ने बताया कि उड़ान के बीच में ही उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई और आपात लैंडिंग के लिए तैयार रहने को कहा गया। क्रू के कुछ सदस्य तनाव में नजर आए, लेकिन पायलट ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। कुछ यात्रियों ने यह भी कहा कि दिक्कत विमान के इंजन से जुड़ी थी, हालांकि एयरलाइन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
अपनी मदद खुद करने को मजबूर
इस्तांबुल में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की, लेकिन उसके बाद का इंतजार और भी मुश्किल भरा साबित हुआ। डैन मल्होत्रा नामक एक यात्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “करीब 250 लोग यहां घंटों से फंसे हैं। कोई जानकारी देने वाला नहीं है, न ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की गई है।” वहीं, एक अन्य यात्री केके चौधरी ने ट्वीट किया, “इतनी गंभीर परिस्थिति के बावजूद एयरलाइन का कोई भी प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं है। हम अपनी मदद खुद करने को मजबूर हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना
इस घटना पर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना के बाद एयरलाइन ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। वर्जिन अटलांटिक ने यात्रियों को एक औपचारिक पत्र जारी करते हुए कहा, “फ्लाइट को एक मामूली तकनीकी कारण से इस्तांबुल डायवर्ट किया गया था। लंदन से एक वैकल्पिक विमान भेजा जा रहा है, जो रात 10:55 बजे इस्तांबुल से रवाना होगा और तड़के 00:15 बजे लंदन पहुंचेगा। यात्रियों के लिए टर्मिनल पर रिफ्रेशमेंट और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।”
LORA की डील से दहला पाकिस्तान! अब 400 KM में नेस्तनाबूद होगा हर टारगेट
कई बार हो चुकी है ऐसी परेशानी
पत्र पर एला स्कॉट, कस्टमर केयर ड्यूटी मैनेजर के हस्ताक्षर हैं। अब सवाल उठता है कि क्या उड़ान के दौरान आई तकनीकी खामी को साधारण बताकर नज़रअंदाज़ किया जा सकता है? और क्या लगभग 250 यात्रियों को घंटों तक असहाय छोड़ देना एक जिम्मेदार एयरलाइन के व्यवहार के अनुकूल है? यह पहली बार नहीं है जब वर्जिन अटलांटिक को ऐसी आपात स्थिति का सामना करना पड़ा हो। पिछले कुछ वर्षों में भी एयरलाइन की कई उड़ानें तकनीकी या परिचालन समस्याओं के चलते रद्द या डायवर्ट की जा चुकी हैं।
