एक ही झटके में चूक गए ट्रंप; अब दान करेंगे 127.5 करोड़ रूपए, जानिए क्या है मामला
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एबीसी न्यूज के बीच मानहानि के मामले में अब एबीसी न्यूज को 15 मिलियन डॉलर (लगभग 127.5 करोड़ रुपए) के हर्जाने का भुगतान ट्रंप को करना होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप फोटो
वांशिगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एबीसी न्यूज के बीच मानहानि के मामले में समझौता हो गया है। अब एबीसी न्यूज को 15 मिलियन डॉलर (लगभग 127.5 करोड़ रुपए) के हर्जाने का भुगतान ट्रंप को करना होगा। एबीसी न्यूज को इस राशि का भुगतान ट्रंप के “राष्ट्रपति फाउंडेशन” और संग्रहालय के लिए एक फंड में दान के रूप में करना होगा। इसके साथ ही, एबीसी न्यूज और उनके एंकर जॉर्ज स्टेफानोपोलस को सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी होगी।
यह मामला तब शुरू हुआ जब एबीसी नेटवर्क के एंकर जॉर्ज स्टेफानोपोलस ने मार्च 2024 में रिपब्लिकन सीनेटर नैन्सी मेस के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप को “बलात्कार के लिए उत्तरदायी” बताया था। इस टिप्पणी के बाद से शुरू हुए विवाद को लेकर ट्रंप ने एबीसी न्यूज और स्टेफानोपोलस पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। इसी मामले में फैसले के बाद चैनल को 127.5 करोड़ रुपए देना है।
वकील की फीस का भुगतान भी शामिल
इस समझौते के तहत एबीसी न्यूज को अब वकील की फीस के रूप में अतिरिक्त 1 मिलियन डॉलर का भी भुगतान करना होगा। इसके अलावा, प्रसारक को इंटरव्यू के दौरान दिए गए बयान पर खेद व्यक्त करते हुए माफी जारी भी करनी होगी। जिसमें उन्हें कहना होगा कि इंटरव्यू के दौरान ट्रंप के बारे में दिए गए ‘बयानों पर खेद है’।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
यौन उत्पीड़न के पुराने मामले का जुड़ा संदर्भ
डोनाल्ड ट्रंप को पहले लेखिका एलिजाबेथ जीन कैरोल के 2023 में दायर मामले में यौन शोषण के लिए उत्तरदायी पाया गया था। हालांकि, न्यूयॉर्क कानून के तहत यौन शोषण रेप से अलग अपराध है। इस साल एक अन्य फैसले में जूरी ने कैरोल को $83.3 मिलियन का अतिरिक्त हर्जाना भी दिया था।
इससे पहले 2022 में, यौन उत्पीड़न और मानहानि के मामले में एक फैसले में एक अन्य जूरी द्वारा उन्हें $5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी दिया गया था। इन आरोपों पर ट्रंप ने फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी।
विवादों के बीच ट्रंप की राजनीतिक वापसी
इस विवाद के बीच, ट्रंप ने अभी नवंबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और वर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर राष्ट्रपति पद पर एक बार फिर से वापसी की है।
विदेश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
