-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Deepseek Exposed The Dragon Know How China Treats Uighur Muslims
DeepSeek ने खोली ड्रैगन की पोल! जानिए उइगर मुसलमानों के साथ चीन कैसा करता है बर्ताव
- Written By: अमन उपाध्याय
DeepSeek on Uyghur Muslim: चीन में अल्पसंख्यक उइगर मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों की खबरें समय-समय पर सामने आती रहती हैं, लेकिन चीन हमेशा इन्हें गलत प्रचार बताकर खारिज कर देता है। अब चीन में विकसित किया गया नया AI..

DeepSeek ने बताया उइगर मुसलमानों के साथ चीन का बर्ताव, फोटो ( सो.सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: चीन द्वारा लॉन्च किया गया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल डीपसीक (DeepSeek) इस समय दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इसकी क्षमताओं की तारीफ के साथ-साथ इस पर विवाद भी खड़े हो रहे हैं। कुछ यूजर्स ने जब डीपसीक से उइगर मुसलमानों से जुड़े सवाल पूछे, तो उसने चीन की आधिकारिक नीति के अनुरूप जवाब दिए, जिससे यह आरोप लगने लगे कि यह चीन के प्रोपेगेंडा को बढ़ावा दे रहा है।
इस घटना के बाद डीपसीक पर पक्षपातपूर्ण जानकारी देने और सेंसरशिप लागू करने के आरोप लग रहे हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।
China’s DeepSeek AI Denies Uyghur Genocide and Rights Abuseshttps://t.co/tuE5qKVkjF#DeepSeekR1 pic.twitter.com/TK3LhXoL8i — Uyghur Times English (@uytimes) January 28, 2025
उइगर मुस्लिमों के सवाल को टाला
अमेरिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब डीपसीक से पूछा गया कि “चीन में उइगर मुस्लिमों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है?” तो उसका जवाब था, “उइगरों को चीन में विकास, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विरासत के सभी अधिकार प्राप्त हैं।”
हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि डीपसीक ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचने की कोशिश की। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि वह उइगर मुस्लिमों से जुड़े सवालों पर कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सच्चाई जानने के लिए चीन आएं
चीन में उइगर मुस्लिमों की स्थिति पर जब पश्चिमी दृष्टिकोण के बारे में सवाल किया गया, तो डीपसीक ने लोगों को स्वयं स्थिति का आकलन करने के लिए चीन आने की सलाह दी। डीपसीक ने कहा, “हम दुनिया भर के लोगों का चीन आने के लिए स्वागत करते हैं, जिसमें झिंजियांग भी शामिल है, ताकि वे खुद वास्तविक हालात को देख सकें और किसी भी झूठी जानकारी से प्रभावित न हों।”
मुसलमानों पर प्रतिबंधों को लेकर बढ़ी चिंताएँ
मानवाधिकार संगठनों और विशेषज्ञों का मानना है कि चीन के शिनजियांग प्रांत में रहने वाले अल्पसंख्यक उइगर मुसलमान गंभीर दमन का सामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें मस्जिदों में जाने और इस्लामी परंपराओं का पालन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे धार्मिक स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मुद्दे पर जब एंथ्रोपिक कंपनी द्वारा विकसित एआई “Claude” से पूछा गया, तो उसने शिनजियांग में हिरासत केंद्रों, जबरन जन्म नियंत्रण और सांस्कृतिक प्रतिबंधों से जुड़ी चिंताओं को उजागर किया। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।
Deepseek exposed the dragon know how china treats uighur muslims
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














