नेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
Nepal Road Accident News: नेपाल में गुरुवार (30, अप्रैल) को बड़ा हादसा हो गया। नेपाल में पहाड़ी से एक जीप 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 20 लोगों के मौत की पुष्टि की गई है।
- Written By: प्रिया जैस
नेपाल जीप हादसा (सौजन्य-एक्स@Vishii14)
Nepal Accident News Updates: नेपाल में गुरुवार (30, अप्रैल) को रोल्पा जिले में एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसल गई और लगभग 700 मीटर गहराई खाई में गिरी गई। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़ गई है। इस भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौक हो गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा जलजाला क्षेत्र में बारिश के कारण कीचड़ जमा हुआ था।
इसी कीचड़ में जीप फिसल गई और सीधे पहाड़ी से नीचे जा गिरी। नेपाल पुलिस ने 20 लोगों के मौत की पुष्टि की। रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा ने बताया कि जीप में स्थानीय लोग सवार थे। शुक्रवार को जलजाला में बैसाख पूर्णिमा उत्सव में भाग लेने के लिए स्थानीय लोगों ने निजी जीप किराए पर ली थी।
भारी बारिश के कारण बचाव कार्यों में बाधा
नेपाल में भारी बारिश के कारण राहत कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नेपाल पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में सवार यात्रियों की सही संख्या का खुलासा अभी पूरी तरह नहीं पाया है। इसका मतलब हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी जीप, 17 लोगों की मौत
धार में एक साथ जलीं 8 चिताएं, अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, हर किसी की आंखें हो गईं नम
पलभर में मासूम के सिर से उठ गया मां-बाप का साया, हादसे में दंपति की मौत
अकोला-वाशिम हाईवे पर भीषण हादसा, कार और टाटा मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 15 महिला मजदूर घायल
राहत कार्य में जुटे स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों और स्थानीय निवासियों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि ये तीर्थयात्री शुक्रवार को पूर्णिमा के दिन धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए जलजला गए थे।
यह भी पढ़ें – मैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
सड़क सुरक्षा पर उठते सवाल
नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में अक्सर मानसून और बारिश के दौरान सड़क हादसों की खबर सामने आती रहती हैं। नेपाल की पहाड़ियों की खराब सड़कें, तीखे मोड़ और फिसलन भरे रास्ते यात्रियों के लिए कई बार घातक साबित हुए हैं। इस जीप हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी रास्तों पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल, राहत और बचाव दल ने 20 शवों को खाई से निकाल लिया है।
7 दिन पहले भी हुआ बड़ा सड़क हादसा
आपको जानकारी दें, कि करीब सात दिन पहले भी नेपाल में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। प्युठान जिले में स्वर्गद्वारी नगरपालिका-4 स्थित टाकुरा में एक जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में महराजगंज जिले की 1 महिला और उनकी 5 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी और 18 यात्री घायल हुए थे।
