तेल की लूट बनी जान की दुश्मन, अब तक 98 की हुई मौत, कई लोगों की हालत गंभीर
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक पेट्रोल टैंकर पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया। जिसके चपेट में आने से अबतक 98 लोगों की जान जा चुकी है।ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है क्योंकि कई लोगों को हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय
घटना की फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
अबुजा: नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में दो दिन पहले गैसोलीन टैंकर में बड़ा धमाका हुआ। इस हादसे में अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं, और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है।
नाइजर राज्य की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हुसैनी ईसा ने कहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। इस घटना के बाद नाइजीरिया में पेट्रोल की कीमतें बढ़ गई हैं। एक साल पहले राष्ट्रपति ने पेट्रोल पर सब्सिडी हटा दी थी, जिससे ऐसी लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस फैसले के बाद से लूट-पाट की घटना काफी बढ़ गई है।
ऐसी घटनाओं के बाद लोग सख्त यातायात नियमों की मांग कर रहे हैं। साथ ही, सरकार से अलग रूट या खास व्यवस्था बनाने की भी अपील की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नाइजीरिया में एक के बाद एक कई बम धमाके, दर्जनों लोगों की मौत, 200 से ज्यादा बुरी तरह घायल- VIDEO
Nigeria Blast: नाइजीरिया की मस्जिद में नमाज के दौरान भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत
इस देश में छाया मातम, दर्दनाक हादसे में 17 बच्चों की गई जान; जानें पूरा मामला
नाइजीरिया में 17 वाहनों को टक्कर मारने के बाद गैसोलीन टैंकर में हुआ ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत, 10 घायल
इस वजह से हुआ हादसा
नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक गैसोलीन से भरा टैंकर पलट गया। यह देखकर आसपास के लोग टैंकर से तेल लूटने लगे। इसी दौरान एक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पास में खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में अब तक 98 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, और कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
पहले भी हो चुका है हादसा
अफ्रीका के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश, नाइजीरिया, में अब ऐसे हादसे अक्सर हो रहे हैं. इन हादसों में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. अक्टूबर में जिगावा राज्य में एक ऐसा ही विस्फोट हुआ था, जिसमें 147 लोग मारे गए थे. यह नाइजीरिया की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक था। ईंधन के महंगे होने के कारण लोग लूटपाट की कोशिश करते हैं ताकि उन्हें ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़े, लेकिन यह बचत कई लोगों के लिए अपनी जान की कीमत पर होती है।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि देश में लगातार ईंधन की कमी हो रही है क्योंकि सरकार ने 2023 में ईंधन पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया था। इसके बाद से डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सब्सिडी हटने के बाद ईंधन की कीमत तीन गुना तक बढ़ गई है।
