Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: वो कांग्रेस नेता जिसने पूरा किया राजीव गांधी का काम, फिर भी बयान से होता है पार्टी को नुकसान

गांधी परिवार के बेहद करीबी सैम पित्रोदा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जब मोबाइल फोन लाने का विचार किया गया था, तो उसमें सैम का महत्वपूर्ण योगदान था। आइए जानते हैं कई विवादित बोल को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 04, 2025 | 08:26 AM

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: दिल्ली की अदालत ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अदालत ने सैम पित्रोदा को भी नोटिस जारी किया है। सैम पित्रोदा को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। सैम पित्रोदा का जन्म 4 मई 1942 को ओडिशा में एक गुजराती परिवार में हुआ था। उनका असली नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है।

उनके पिता बढ़ई का काम करते थे और चाहते थे कि सैम गुजराती भाषा सीखें, इसलिए उनकी प्रारंभिक पढ़ाई गुजरात में हुई। उन्होंने फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर डिग्री महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के इलिनॉइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से भी उच्च शिक्षा ली। सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष भी हैं।

राजीव गांधी ने सौंपा था ये जिम्मा

सैम पित्रोदा का भारत की सूचना क्रांति बेहद अहम रोल माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब मोबाइल फोन लाने का विचार किया गया था, तो उसमें सैम का महत्वपूर्ण योगदान था। वह 2005 से 2009 तक भारतीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष रहे। 1984 में उन्होंने दूरसंचार के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास के लिए ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ टेलिमैटिक्स’ (सी-डॉट) की स्थापना की थी। राजीव गांधी ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार नीति बनाने का जिम्मा सौंपा। इसके अलावा, सैम पित्रोदा यूपीए सरकार के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन सूचना संरचना और नवाचार सलाहकार भी रहे।

सैम पित्रोदा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीतिक सलाह भी देते रहते हैं। राहुल की छवि में जो बदलाव आया है, उसे लेकर कांग्रेस के कई नेता पित्रोदा को इसका श्रेय देते हैं। राजीव गांधी की मृत्यु के बाद सैम ने कहा था कि उन्होंने अपना सबसे करीबी दोस्त खो दिया। इस दुखद घटना के बाद उनका मन भारत में नहीं लगा।

इस तरह से पड़ा ‘सैम’ नाम

पढ़ाई पूरी करने के बाद सैम ने टेलीविज़न ट्यूनर बनाने वाली कंपनी एक कंपनी में काम करना शुरू किया। उस समय उनका नाम सत्यनारायण पित्रोदा था। एक दिन जब उन्हें वेतन का चेक मिला, तो उसमें उनका नाम ‘सैम’ लिखा था। जब उन्होंने इस बारे में शिकायत की, तो वेतन संबंधित महिला ने कहा कि तुम्हारा नाम बहुत लंबा था, इसलिए उसने इसे छोटा कर दिया। और इस तरह, सत्यनारायण पित्रोदा के नाम से सैम पित्रोदा बन गए।

सैम पित्रोदा द्वारा दिए गए यहां कुछ विवादित बयान

तारीख बयान
जून 2023 भारत में बहुत लोग राम और हनुमान मंदिर की चर्चा करते हैं, लेकिन बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जाता।
2019 (बालाकोट एयरस्ट्राइक) भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों के बारे में सबूत मांगे गए थे।
मई 2019 (सिख दंगे) 1984 के सिख दंगों पर कहा गया था कि “जो हुआ, सो हुआ।”
संविधान निर्माण पर संविधान बनाने में डॉ. आंबेडकर से अधिक पंडित नेहरू का योगदान था।
अप्रैल 2019 सैम पित्रोदा ने कहा था कि मध्यम वर्ग को स्वार्थी नहीं होना चाहिए।
भारत के लोग और उनका रूप पूर्वी भारत के लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिमी लोग अरेबियन जैसे, उत्तर के लोग गोरे और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं।
अमेरिका की विरासत अमेरिका की विरासत टैक्स पर आधारित चर्चा भारत में भी होनी चाहिए।

 

Congress leader who completed rajiv gandhis work but hurts party with statements

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 08:26 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Latest News
  • Sam Pitroda

सम्बंधित ख़बरें

1

चार इंजन सरकार की नाकामी ले रही दिल्लीवालों की जान, आप ने मांगा PwD मंत्री का इस्तीफा

2

किश्तवाड़ में बादल फटने से अब तक 40 की मौत, 220 लापता, 120 से ज्यादा घायल- देखें भयावह VIDEO

3

उत्तराखंड सरकार का नया कानून, जबरन धर्मातंरण के खिलाफ सख्त एक्शन- VIDEO

4

स्वतंत्रता दिवस से पहले लाल किला छावनी में तब्दील, दिल्ली की सुरक्षा में 20 हजार जवान तैनात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.