Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया में महायुद्ध के बादल! ताइवान पर कब्जे की तैयारी में ड्रैगन, अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं

China-Taiwan News: ताइवान पर चीन के हमले की आशंका बढ़ गई है। चीन लगातार सैन्य अभ्यास कर इसके संकेत दे रहा है। ताइवान ने अपनी सुरक्षा तैयारियां मजबूत की हैं और उसे अमेरिका का समर्थन प्राप्त है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 04, 2025 | 09:07 PM

एशिया में महायुद्ध के बादल, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: 2025 में ताइवान पर चीन के हमले की आशंका पहले से ज्यादा बढ़ गई है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, चीन लगातार अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ा रहा है और ताइवान के पास कई सैन्य अभ्यास भी कर चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है और संभवतः उसे बलपूर्वक अपने नियंत्रण में लाने की कोशिश कर सकता है।

दूसरी ओर, ताइवान ने भी अपनी सुरक्षा को मजबूत किया है और उसे अमेरिका जैसे देशों का समर्थन प्राप्त है। हाल ही में ताइवान को अमेरिकी एफ-16 वाइपर लड़ाकू विमान मिलने की खबरें भी सामने आई हैं। फिलहाल कोई सैन्य कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है, जिससे पूरे एशियाई क्षेत्र में शांति को खतरा पैदा हो सकता है।

क्षेत्र में शांति बनाए रखने का आग्रह

2 अप्रैल को, ब्रिटेन ने अमेरिका, यूरोपीय संघ और जापान के साथ मिलकर ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और क्षेत्र में शांति बनाए रखने का आग्रह किया। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह सैन्य गतिविधि तनाव बढ़ा रही है और ताइवान स्ट्रेट में संभावित खतरनाक स्थिति उत्पन्न कर सकती है।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चीन के दबाव का कर रहा सामना

बता दें कि चीन ताइवान को अपना अभिन्न हिस्सा मानता है, इसलिए वह वहां किसी भी बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता है। उसकी विदेश नीति के अनुसार, दुनिया में केवल एक ही चीन है और ताइवान उसी का भाग है। यही कारण है कि चीन केवल उन देशों से कूटनीतिक संबंध स्थापित करता है, जो ताइवान को एक अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देते। दूसरी ओर, ताइवान खुद को एक स्वतंत्र देश मानता है और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के समर्थन से चीन के दबाव का सामना करता रहा है।

तकनीकी क्षमता पर कब्जे की सोच

दरअसल, चीन ताइवान पर नियंत्रण पाने की कोशिश करता है क्योंकि उसकी भौगोलिक स्थिति बीजिंग के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। ताइवान समुद्री व्यापार मार्गों और वैश्विक तकनीकी आपूर्ति श्रृंखलाओं के केंद्र में स्थित है। चीन नहीं चाहता कि अमेरिका जैसे देश इसे अपने सैन्य अड्डे या प्रभाव क्षेत्र के रूप में इस्तेमाल करें। ताइवान विशेष रूप से सेमीकंडक्टर उद्योग (जैसे TSMC) में अग्रणी है, और चीन अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ाने के लिए इस पर नियंत्रण चाहता है।

Clouds of world war in asia dragon is preparing to capture taiwan america problems increased

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2025 | 09:07 PM

Topics:  

  • China
  • Taiwan China Tension
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

Trump Putin Meeting Alaska: तीन घंटे की बैठक, फ्रंटफुट पर पुतिन, जानिए 10 बड़ी बातें- VIDEO

2

अलास्का में मिले ट्रंप और पुतिन, 3 घंटे चली मीटिंग, रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर नहीं

3

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या है इसके मायने- VIDEO

4

टैरिफ तनाव के बीच US ने भारत को दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कही ये बात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.