- Hindi News »
- World »
- Civil War Intensifies In Syria 2000 Syrian Soldiers Seek Refuge In Iraq Capture Of Syrian Cities Poses Threat To Capital Damascus
सीरिया में गृह युद्ध तेज, 2,000 सीरियाई सैनिकों ने इराक से मांगी शरण, शहरों पर कब्जा से राजधानी दमिश्क पर मंडराया खतरा
सीरिया के गृह युद्ध में विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए लगभग 2,000 सीरियाई सैनिकों ने इराक से शरण मांगी है। शनिवार को इराकी सरकार के प्रवक्ता बसीम अल-अवादी ने इसकी पुष्टि की है।
- Written By: अमन उपाध्याय

अलेप्पो प्रांत के पूर्वी हिस्से में सड़क के किनारे छोड़े गए सीरियाई सेना के ट्रक के पास सरकार विरोधी लड़ाके ( फोटो सोर्सः सोशल मीडिया )
दमिश्कः सीरिया के गृह युद्ध में विद्रोहियों के हमले से बचने के लिए लगभग 2,000 सीरियाई सैनिकों ने इराक से शरण मांगी है। शनिवार को इराकी सरकार के प्रवक्ता बसीम अल-अवादी ने बताया कि सीरियाई सेना के लगभग 2,000 सैनिकों ने हमारी सीमाओं के भीतर शरण मांगी और इराक में प्रवेश किया। यह कदम सीरियाई सरकार के साथ समझौते के तहत उठाया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इन सैनिकों को उनके उपकरणों सहित इराकी धरती पर आने की अनुमति दी गई है। यह कदम सीरियाई सरकार के साथ समझौते के तहत उठाया गया है। इराक ने सीरिया के साथ अपनी सीमाएँ बंद कर दी हैं, केवल अपने नागरिकों को पार करने की अनुमति दे रहा है।
विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
रात के अंधेरे के बजाय दिन के उजाले में क्यों दहला तेहरान? क्या है इजरायल-US का ‘सरप्राइज’ प्लान?
ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे! तेहरान पर हमले के बाद ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया, बोले- किसी भी हाल में…
इजराइल-ईरान युद्ध के बीच भारत की बड़ी चेतावनी… इजराइल में भारतीयों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी
गृह युद्ध में विद्रोहियों की बढ़त
सीरिया का गृह युद्ध हाल ही में तेज हो गया है। इस्लामवादी समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोहियों ने सीरियाई सेना पर बड़े हमले किए। विद्रोहियों ने पहले देश के सबसे बड़े उत्तरी शहर अलेप्पो और फिर रणनीतिक प्रांत हामा पर कब्जा कर लिया। शुक्रवार को उन्होंने दारा शहर पर भी नियंत्रण कर लिया और अब राजधानी दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं।
विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सीरिया विद्रोहियों ने बताया कि उन्होंने दक्षिण के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है जबकि सरकारी सेना राष्ट्रपति बशर अल-असद के 24 साल के शासन को बचाने के लिए प्रमुख केंद्रीय शहर की रक्षा कर रही है. हालांकि, इसी बीच ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आ रही हैं कि बशर अल-असद दमिश्क छोड़कर भाग गए हैं लेकिन सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का कार्यालय इस बात से इनकार कर रहा है।
इराक की स्थिति
इराक, जो पहले से ही आंतरिक और क्षेत्रीय तनावों का सामना कर रहा है, ने सीमाएँ बंद कर दी हैं ताकि गृह युद्ध का असर देश के अंदर न पहुंचे। इराक सरकार इस संकट को संभालने के लिए सीमित कदम उठा रही है, जबकि सीरियाई सैनिकों की बढ़ती संख्या और विद्रोहियों की प्रगति पर नजर बनाए हुए है।
विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Civil war intensifies in syria 2000 syrian soldiers seek refuge in iraq capture of syrian cities poses threat to capital damascus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘खामेनेई की हो चुकी है मौत’, डोनाल्ड ट्रंप का इजरायल के ऑपरेशन के बाद ईरान पर बड़ा दावा
Mar 01, 2026 | 06:31 AMLIVEआज की ताजा खबर 1 मार्च LIVE: बंगाल में BJP आज से ‘परिवर्तन यात्रा’ करेगी शुरू
Mar 01, 2026 | 06:20 AMBirthday Horoscope: आज है जन्मदिन? बचपन के मित्रों से होगा मिलन, जानें साल 2026 आपके लिए लाया है क्या सौगात!
Mar 01, 2026 | 06:15 AMक्यों मनाया जाता है Self-Injury Awareness Day? क्या है इसका इतिहास? जानिए इस खास दिन का महत्व
Mar 01, 2026 | 06:00 AMWorld Civil Defence Day: अब ड्रोन और AI बचाएंगे आपकी जान! जानें कैसे बदल रही है नागरिक सुरक्षा की तस्वीर
Mar 01, 2026 | 05:30 AMनई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा
Mar 01, 2026 | 05:00 AM15 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन? जानिए किस देश ने लिए बड़ा फैसला
Mar 01, 2026 | 03:52 AMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM













