पैर में जोड़ दिया महिला का कान और फिर…चीन से आया हैरान करने वाला मामला, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
China News: चीन में एक महिला के कटे हुए कान को पहले उसके पैर में जोड़कर जीवित रखा गया, फिर पांच महीने बाद सिर पर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण कर वापस फिट किया गया।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
Woman Ear Reattached to Foot Transplant: चीन से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जो दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है। वहां एक महिला का कान एक हादसे में पूरी तरह कट गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पैर में जोड़ कर बचाया और बाद में फिर से कान को मुख्य जगह यानी सिर पर फिट कर दिया। यह काम देखकर लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं।
यह घटना चीन के शानडोंग प्रांत की है। 30 साल की एक महिला फैक्ट्री में काम कर रही थी, तभी उसके बाल मशीन में फंस गए और उसका बायां कान पूरी तरह कट गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि कान को तुरंत वापस जोड़ना संभव नहीं था क्योंकि नसें और खून की नलियां बहुत खराब हो गई थीं। अगर अंग तुरंत जोड़ा नहीं जा सकता, तो अंग में खून का बहाव रोक जाता है और अंग सूख सकता है, जिससे नुकसान हो जाता है।
डॉक्टरों ने अपना अनोखा रास्ता
डॉक्टरों ने इस मुश्किल स्थिति में एक नया तरीका अपनाया, जिसे “हेटेरोटोपिक सर्वाइवल” कहा जाता है। इस तकनीक में कटे हुए अंग को शरीर के किसी दूसरे हिस्से में अस्थायी रूप से जोड़ दिया जाता है ताकि उस अंग में खून बहता रहे और अंग जिंदा रहे। इस केस में डॉक्टरों ने महिला के पैर के ऊपरी हिस्से को चुना, क्योंकि वहां की त्वचा पतली होती है और रक्त संचार अच्छा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
लाल सागर में हूतियों ने भारतीय जहाज पर किया हमला, डूब गया फैज नूर औलिया; सभी 14 नाविक सुरक्षित
आज की ताजा खबर 05 अगस्त: NCP आज कांग्रेस के खिलाफ मुंबई के दादर में मार्च निकालेगा
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
सर्जरी करीब 10 घंटे चली जिसमें डॉक्टरों ने बेहद नाजुक नसों को जोड़ना था ताकि कान में खून सही तरह से पहुंचे। कुछ दिनों बाद कान का रंग सामान्य होने लगा, जिसका मतलब था कि सर्जरी सफल रही। इसके बाद करीब 5 महीने तक महिला का कान उसके पैर में लगा रहा। इस दौरान महिला ने ढीले जूते पहने ताकि पैर में लगे कान को चोट न पहुंचे और वह सुरक्षित रहे।
यह भी पढ़ें: यूनुस के लिए आई एक और बुरी खबर! सूडान में 6 बांग्लादेशी सैनिकों की मौत, देश में बवाल
5 महीने बाद फिर जोड़ा गया कान
5 महीने बाद अक्टूबर में, डॉक्टरों ने दूसरी सर्जरी की और कान को उसके असली स्थान पर सिर पर फिर से फिट किया। यह सर्जरी बहुत ही जटिल और खतरे से भरी थी, लेकिन डॉक्टरों की मेहनत और कुशलता से वह भी सफल रही। अब महिला धीरे-धीरे ठीक हो रही है और सामान्य जीवन की ओर बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामले जहाँ अंग तुरंत अपने असली स्थान पर जोड़ना संभव नहीं होता, वहां यह तरीका बेहद कारगर साबित होता है। यह केस चीन की चिकित्सा कौशल और आधुनिक सर्जरी की सफलता की एक मिसाल है।
