Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीन कर रहा दुनिया को टेंशन देने की तैयारी, समंदर के अंदर हो रहा खुराफात, ताइवान ने पकड़ा रंगे हाथ!

Taiwan-China Conflict: ताइवान पहले से ही चीन के बढ़ते दबाव का सामना कर रहा है, लेकिन इस बार मामला और गंभीर हो सकता है क्योंकि एक चीनी जहाज का नाम सीधे तौर पर इससे जुड़ा हुआ है। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की संभावना..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 25, 2025 | 10:03 PM

चीन को ताइवान ने पकड़ा रंगे हाथ, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: ताइवान और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ताइवान के किनमेन द्वीप और मुख्य ताइवान को जोड़ने वाली समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल अचानक क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद ताइवान की कोस्ट गार्ड ने एक चीनी मालवाहक जहाज ‘होंग ताई’ को रोककर उसके सभी क्रू मेंबर्स को हिरासत में ले लिया। जहाज पर केवल चीनी नागरिक सवार थे। ताइवान इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा मानते हुए गहराई से जांच कर रहा है।

ताइवान की कोस्ट गार्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने होंग ताई 58 नामक जहाज को पकड़ा है, जो समुद्र में बिछी ताइवान-पेंघु नंबर 3 केबल के पास लंगर डाले हुआ था। इसी दौरान यह केबल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे संदेह पैदा हुआ कि जहाज की गतिविधियों का इस घटना से कोई संबंध हो सकता है। हालाँकि यह जहाज टोगो के झंडे के तहत पंजीकृत था, लेकिन इसकी वास्तविक संबद्धता चीन से बताई जा रही है। दरअसल, फ्लैग ऑफ कन्वीनिएंस नामक प्रणाली के तहत कई जहाज कानूनी प्रक्रियाओं से बचने के लिए किसी अन्य देश में रजिस्टर कराए जाते हैं।

संचार केबल को बार-बार नुकसान

ताइवान लंबे समय से चीन की ‘ग्रे-जोन रणनीतियों’ का सामना कर रहा है, जिसमें बिना सीधे सैन्य हमले के अलग-अलग तरीकों से दबाव बनाया जाता है। चीन पहले भी ताइवान के आसपास निगरानी करने, गुब्बारे भेजने और अवैध रेत खनन जैसी गतिविधियां करता रहा है। लेकिन हाल ही में समुद्री संचार केबल को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे ताइवान की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

इंटरनेट सेवाएं हुईं बाधित

ताइवान के समुद्री केबल्स को नुकसान पहुंचने की घटनाएं नई नहीं हैं। इस साल अब तक ऐसी पांच घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि 2023 और 2024 में तीन-तीन बार समुद्री केबल्स प्रभावित हुई थीं। पिछले साल, मात्सू द्वीप से जुड़ी दो समुद्री केबल्स कट जाने के कारण वहां की इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई थीं। ताइवान ने इस घटना के लिए दो चीनी जहाजों को जिम्मेदार ठहराया था, हालांकि चीन सरकार की प्रत्यक्ष संलिप्तता के कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे।

विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें… 

कोई आधिकारिक बयान नहीं

ताइवान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने इस घटना को असामान्य बताया है। उनके अनुसार, यह जहाज शनिवार से ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी समुद्री क्षेत्र में घूम रहा था, लेकिन कोस्ट गार्ड की बार-बार की गई कॉल्स का कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल, चीन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ताइवान सरकार इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संभावित खतरे के रूप में देख रही है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता

ताइवान एक द्वीप है जो समुद्र के भीतर बिछी संचार केबल्स के जरिए दुनिया से जुड़ा हुआ है। यदि ये केबल्स क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, तो इंटरनेट और संचार सेवाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए, ताइवान अपनी नौसेना और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर समुद्री संचार लाइनों की सुरक्षा को मजबूत करने में जुटा हुआ है। डिजिटल मंत्रालय के अनुसार, फिलहाल ताइवान से जुड़ी अन्य केबल्स के माध्यम से सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं ने ताइवान की साइबर और समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

China is mischief is happening inside sea taiwan caught them red handed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 10:03 PM

Topics:  

  • China
  • Taiwan China Tension
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

पीएम मोदी से मिले चीनी विदेश मंत्री वांग यी, SCO शिखर सम्मेलन का दिया न्योता

2

भारत ने निकाली ट्रंप के टैरिफ की काट, चीन भी साथ देने को तैयार; रेयर अर्थ सप्लाई को मिली हरी झंडी

3

निमिषा को बचाने के लिए 8 करोड़ मांग रही सरकार? सोशल मीडिया पर शुरू हुआ कैंपेन, सामने आ गई असलियत

4

ब्रिटेन में बुजुर्ग सिखों पर बर्बर हमला…पगड़ी गिराई, लात-घूंसो से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.