Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग

China Earthquake: दक्षिणी चीन में सोमवार तड़के आए 5.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं और जिसके बाद हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 18, 2026 | 09:54 AM

चीन में भूकंप, फोटो (वीडियो शॉट)

Follow Us
Close
Follow Us:

China Earthquake Magnitude 5.2: दक्षिणी चीन के ग्वांग्शी क्षेत्र में स्थित लिउझोऊ शहर सोमवार तड़के 5.2 की तीव्रता वाले एक शक्तिशाली भूकंप ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। यह भूकंप उस समय आया जब लोग अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे, जिससे बचाव का मौका बेहद कम मिला। इस आपदा में अब तक एक दर्जन से अधिक इमारतें ढहने और कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर सामने आई है।

आधी रात को महसूस हुए तेज झटके

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और चीनी भूकंप एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार रात करीब 12:21 बजे आया। इसका केंद्र लिउझोऊ के लिउनान जिले में जमीन से मात्र 8 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

भूवैज्ञानिकों का कहना है कि कम गहराई वाले भूकंप सतह पर अधिक विनाशकारी होते हैं और यही कारण रहा कि इस भूकंप ने लिउझोऊ शहर में भारी तबाही मचाई। झटके इतने तेज थे कि इनका असर 550 किलोमीटर दूर हांगकांग तक महसूस किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग

लड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला

खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग

US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

मलबे में दबे कई लोग

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण लगभग 13 इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। मलबे के नीचे से चार लोगों को गंभीर हालत में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आधिकारिक तौर पर अभी भी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में राहत टीमें जुटी हुई हैं। तबाही के मंजर को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से करीब 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में बिजली, पानी और गैस जैसी आवश्यक सेवाएं फिलहाल सुचारू रूप से चल रही हैं।

🇨🇳 A 5.2 earthquake hits Liuzhou, China, and multiple buildings collapsed. Search and rescue teams are racing to find missing people right now. Source: @AZ_Intel_ pic.twitter.com/RCkgfjeIJZ — Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 17, 2026

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के तुरंत बाद चीन के Emergency System को एक्टिव कर दिया गया। प्रभावित इलाके में 51 फायर और रेस्क्यू वाहनों के साथ 315 से अधिक आपदा प्रबंधन कर्मियों को तैनात किया गया है। ग्वांग्शी क्षेत्रीय मुख्यालय ने लेवल-III और राष्ट्रीय स्तर पर लेवल-IV इमरजेंसी रिस्पांस लागू कर दी है। रात के अंधेरे और मलबे के बीच बचावकर्मी आधुनिक उपकरणों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, इलाके में ‘आफ्टरशॉक्स’ के खतरे को देखते हुए लोगों को जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:- मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

चीन में अक्सर सिचुआन और युन्नान जैसे पश्चिमी प्रांतों में बड़े भूकंप आते हैं लेकिन ग्वांग्शी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आना विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय है। इस क्षेत्र को आमतौर पर भूकंपीय रूप से स्थिर माना जाता रहा है लेकिन लिउझोऊ में हुई इस तबाही ने सुरक्षा मानकों और पुरानी इमारतों की मजबूती पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इसको लेकर चीन का आपदा प्रबंधन मंत्रालय स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

China earthquake 5 2 magnitude liuzhou buildings collapse rescue operation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 09:54 AM

Topics:  

  • China
  • Earthquake
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.