चीन को ललकार रहा, भारत को पुकार रहा! टैरिफ वार में इंडिया से पंगा क्यों नहीं ले रहे डोनाल्ड ट्रंप
Tariff War: अमेरिका टैरिफ को लेकर जहां चीन पर दबाव बना रहा है, वहीं भारत के साथ नरम रुख अपना रहा है। भारत की परचेजिंग पावर काफी मजबूत हो रही है, ऐसे में अमेरिका एक ओर चीन की बढ़ती ताकत को सीमित करना चाहता है और दूसरी..
- Written By: अमन उपाध्याय
कांसेप्ट फोटो (डिजाइन)
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर अमेरिका चीन पर भारी-भरकम टैरिफ लगाता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत के प्रति उसका रुख अपेक्षाकृत नरम दिखाई दे रहा है। उदाहरण के लिए, अमेरिका ने भारत पर जो 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, वह अगले 90 दिनों तक लागू नहीं होगा। साथ ही, भारत को इस मुद्दे पर बातचीत का मौका भी दिया गया है।
दूसरी तरफ, अमेरिका ने चीन पर टैरिफ के स्तर को काफी बढ़ा दिया है। शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। इस जवाबी कार्रवाई से नाराज़ होकर ट्रंप प्रशासन ने अब चीन पर 245 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है।
भारत के मामले में स्थिति थोड़ी अलग है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि कोई संतुलित समाधान निकाला जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
भारत की परचेजिंग पावर काफी मजबूत
दरअसल, सवाल यह उठता है कि ट्रंप भारत को इतनी अहमियत क्यों दे रहे हैं, जबकि चीन पर लगातार दबाव बनाने की रणनीति अपनाई जा रही है। हाल ही में ग्लोबल स्टैटिस्टिक्स ने IMF के आंकड़ों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें जीडीपी के लिहाज से चीन पहले स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। चूंकि भारत की परचेजिंग पावर काफी मजबूत हो रही है, ऐसे में अमेरिका एक ओर चीन की बढ़ती ताकत को सीमित करना चाहता है और दूसरी ओर भारत को साथ लेकर अपने हितों को साधना चाहता है।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत
जब मीडिया ने भारत पर टैरिफ को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में अमेरिका आए थे और हम दोनों के बीच हमेशा से बेहतरीन दोस्ती रही है। वह बेहद समझदार और चतुर नेता हैं, और मेरे अच्छे मित्र भी हैं। हमारी मुलाकात और बातचीत काफी सकारात्मक रही। मुझे पूरा विश्वास है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत और अच्छे बने रहेंगे। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि भारत के पास एक शानदार प्रधानमंत्री है।”
