धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल
Bikram Sau Jhargram Security: पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम साऊ ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल मिलने का दावा किया, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi Jhalmuri Seller Threat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक नॉर्मल झालमुड़ी विक्रेता बिक्रम साऊ उस वक्त चर्चा में आए थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी। लेकिन अब बिक्रम साऊ का कहना है कि उनको अंतरराष्ट्रीय नंबरों, खासकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल्स आ रहे हैं।
बता दें कि 19 अप्रैल को झारग्राम में चुनावी रैली से लौटते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे बिक्रम की दुकान पर पहुंचे। पीएम मोदी ने न केवल झालमुड़ी खाई, बल्कि बिक्रम से वहां बातचीत भी की। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल हो गए, जिससे बिक्रम को पीएम के झालमुड़ी वाले के तौर पर पहचान मिली।
विदेश से मिल रहीं धमकियां
अब बिक्रम ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ दिनों से उनको जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। धमकी भरे कॉल करने वाले उनको पीएम मोदी से जुड़ने के कारण निशाना बनाने की बात कह रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
काबा-मदीना वाली सायोनी घोष को देखते ही लगे ‘गद्दार-बेइमान’ के नारे, लोगों ने पूछा- कितने में बिकी? देखें VIDEO
TMC फंड केस: ED ने कोलकाता समेत 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ की छापेमारी, चार्टर्ड फ्लाइट कनेक्शन की जांच तेज
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
दुकान पर तैनात किए गए सुरक्षा बल
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की है। बिक्रम साऊ की सुरक्षा के लिए उनकी दुकान और आवास के आसपास पुलिस के साथ केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन इंटरनेशनल नंबरों को ट्रैक करना शुरू कर दिया है, जिनसे धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इस घटना के बाद से झारग्राम के स्थानीय लोगों में भी चिंता और सनसनी का माहौल है।
यह भी पढ़ें- ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने जबलपुर से हिरासत में लिया, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
क्या कहा बिक्रम साऊ ने?
बता दें कि धमकी भरे कॉल के बाद बिक्रम साऊ ने कहा कि हम डरे हुए हैं। बिक्रम ने बताया कि वे एक साधारण दुकानदार हैं और उनका किसी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का दुकान पर आना मेरे लिए एक सम्मान की बात थी, लेकिन अब जिस तरह से पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आ रहे हैं, उससे पूरा परिवार डरा हुआ है।
