-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Canada Police Arrested 100 Protesters
कनाडा: पुलिस ने 100 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

ओटावा: कनाडा की राजधानी ओटावा की सड़कों पर प्रदर्शन कर आवागमन बाधित करने वाले सैकड़ों ट्रक चालकों को पुलिस ने हटाने का काम शुरू कर दिया है और इस सिलसिले में शुक्रवार को कम से कम 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ओटावा पुलिस के अंतरिम प्रमुख स्टीव बेल ने कहा कि उप्रदव करने के आरोप में अब तक कम से कम 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और करीब दो दर्जन वाहनों को हटाया जा चुका है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस और प्रशासन के दबाव के बाद प्रदर्शनकारियों ने वाहनों और ट्रकों को हटाना शुरू कर दिया है। स्टीव बेल ने कहा कि पुलिस सड़क पर नियंत्रण करने के लिए आगे बढ़ना जारी रखेगी। उन्होंने कहा, “हम दिन-रात काम करेंगे जब तक कि यह पूरा नहीं हो जाता।”
गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रदर्शनकारियों की अगुवाई करने वाले चार नेता भी शामिल हैं। एक को जमानत मिल गई जबकि अन्य जेल में बंद हैं। सरकार ने प्रदर्शन खत्म कराने के लिए यहां आपातकालीन स्थिति लागू की हुई है। इसी के तहत पुलिस प्रदर्शनकारियों को वापस भेजने की कोशिश कर रही है। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने अभियान शुरू किया तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया।
सम्बंधित ख़बरें
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
Nijjar Murder: निज्जर हत्याकांड में भारत को क्लीन चिट, अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खुलासा
Operation Hard Ball: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, 24 लोग किए गए गिरफ्तार
इसके बाद स्वचालित हथियारों से लैस सुरक्षाबलों ने प्रदर्शन स्थल की ओर कूच किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को जमीन पर गिरा दिया और उनके हाथ पीछे से बांध दिए। दरअसल, कनाडा में इन दिनों कोविड-19 टीकाकरण और वैश्विक महामारी संबंधी पाबंदियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रक चालकों की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने कनाडा की राजधानी ओटावा में ट्रकों के साथ जाम लगा दिया है और कई जगह कनाडा से अमेरिका जाने वाला मार्ग बाधित कर दिया है।
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी ओटावा के पार्लियामेंट हिल इलाके में पहुंचे और उन्होंने सरकारी इमारतों के चारों ओर कटीले तार लगाकर उनकी घेराबंदी कर दी। पुलिस ने शहर के अधिकांश इलाकों को बाहरी लोगों के लिए सील करना शुरू कर दिया है ताकि प्रदर्शनकारियों की सहायता के लिए उन्हें आने से रोका जा सके। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि सैकड़ों पुलिस अधिकारी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों के करीब एक श्रृंखला बना रखी है। सभी आपस में एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए हैं और कनाडा का राष्ट्रगान गा रहे हैं। पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारी बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। एपी से केविन हॉमंड नाम के एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ”आज़ादी कभी मुफ्त में नहीं मिलती। अगर वे हमें हथकड़ी लगा जेल में भी डाल देंगे तो क्या हुआ?” (एजेंसी)
Canada police arrested 100 protesters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
परदादी संग बच्चे का प्यारा वीडियो जीत रहा दिल, दोनों की मजेदार बातचीत पर लोगों की छूटी हंसी
Jul 14, 2026 | 10:44 PMदमोह: 30 रुपए के विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार; अतुल को इसलिए उतारा था मौत के घाट
Jul 14, 2026 | 10:44 PMआगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PMभोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
Jul 14, 2026 | 10:25 PMकल खुलेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज! 14 घंटे की कस्टडी में पुलिस आरोपियों से उगलवाएगी पूरा सच
Jul 14, 2026 | 10:20 PM‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, पांचवें दिन भी की करोड़ों की कमाई, जानें 100 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म
Jul 14, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM
प्रसव के बाद 18 महिलाओं की मौत! क्या अस्पताल की लापरवाही छिपा रहे हैं स्वास्थ्य मंत्री? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:27 PM
8वें वेतन आयोग पर बड़ा खुलासा! AI खाएगा नौकरी? Sharad Kohli ने खोले कई राज | Exclusive Interview
Jul 14, 2026 | 07:54 PM
8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM














