Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका के अवैध प्रवासियों की हुई वतन वापसी, 104 भारतीय पहुंचे अमृतसर; इन राज्यों के सबसे अधिक लोग

US Indians Deportation: अमेरिकी सेना के C-17 विमान से 104 भारतीय नागरिक आज वतन वापस लौटे हैं। इनमें पंजाब, गुजरात और हरियाणा के लोग शामिल हैं। अमृतसर में विमान की लैंडिंग से पहले एयरपोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 05, 2025 | 03:33 PM

अमेरिका से 104 डिपोर्ट भारतीयों को लेकर पहुंचा C-17 विमान पहुंचा अमृतसर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीय नागरिकों को लेकर C-17 सैन्य विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।

इन नागरिकों में पंजाब, गुजरात और हरियाणा के लोग शामिल हैं। विमान की लैंडिंग के दौरान अमृतसर के पुलिस कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। एयरपोर्ट स्थित एविएशन क्लब में सभी डिपोर्ट किए गए भारतीयों के बैकग्राउंड की जांच की गई।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद यह प्रवासियों के खिलाफ की गई पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। विमान की लैंडिंग के दौरान पंजाब पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।

इन राज्यों के हैं इतने लोग

अमेरिका में भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गई निर्वासन सूची के अनुसार, भारत के विभिन्न राज्यों के 104 नागरिकों को अमेरिका से निकाला गया है। इनमें गुजरात के 33, पंजाब के 30, हरियाणा के 33, उत्तर प्रदेश के 3, महाराष्ट्र के 3 और चंडीगढ़ के 2 नागरिक शामिल हैं। निर्वासित किए जाने वालों में 12 बच्चे जो 18 साल से कम उम्र के हैं और लगभग 24 महिलाएं शामिल हैं।

मोदी के यात्रा से पहले अमेरिका का बड़ा कदम

मंगलवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने पुष्टि की थी कि भारतीय नागरिकों को लेकर एक C-17 विमान भारत के लिए रवाना हो चुका है। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी अमेरिका यात्रा से पहले हुई है, जहां वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं।

विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें!

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हाल ही में एक बातचीत हुई थी, जिसमें वैश्विक शांति, सुरक्षा और इमिग्रेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने इस बातचीत का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने मोदी के साथ इमिग्रेशन को लेकर विचार-विमर्श किया, और उन्हें भरोसा है कि भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही कदम उठाएगा। भारत ने अमेरिका को आश्वासन दिया है कि वह अवैध प्रवास से निपटने में पूरा सहयोग करेगा और ऐसे प्रवासियों को वापस लेने में मदद करेगा।

कैसे पहुंचते हैं ये लोग दूसरे देश

अमेरिका से बड़ी संख्या में लोगों को वापस भेजा जा रहा है, जिनमें ज्यादातर लोग एजेंटों के माध्यम से अवैध रूप से वहां पहुंचे थे। ये एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेकर मैक्सिको, पनामा और अन्य जंगलों के खतरनाक रास्तों से अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाते हैं। हालांकि, कई लोग इस सफर में अपनी जान गंवा देते हैं, क्योंकि वे भूख-प्यास और कठिन परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाते।

C 17 aircraft carrying 104 deported indians from the us reached amritsar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 05, 2025 | 03:33 PM

Topics:  

  • Amritsar
  • Donald Trump
  • India-America Relations

सम्बंधित ख़बरें

1

बुडापेस्ट में ट्रिपल टॉक! एक साथ होंगे ट्रंप, जेलेंस्की-पुतिन, US सीक्रेट सर्विस ने शुरू की तैयारी

2

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

3

करा रहे हैं व्यवस्था… पुतिन-जेलेंस्की जल्द होंगे आमने-सामने, बैठक के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

4

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.