जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय पर बम हमला, जांच में जुटी पुलिस
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को बम से हमला किया गया। एक व्यक्ति ने मुख्यालय पर कई बम फेंके, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हमले की वजह जानने के लिए जांच में पुलिस जुट गई है।
- Written By: साक्षी सिंह
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी का मुख्यालय
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को बम से हमला किया गया। एक व्यक्ति ने मुख्यालय पर कई बम फेंके, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना की जानकारी सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके और अन्य जापानी मीडिया ने दी। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। टोक्यो पुलिस ने इस घटना के संबंध में टिप्पणी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। साथ ही कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें बताया गया कि आरोपी ने अपनी कार को पास की बाड़ में घुसा दिया था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे उसका मकसद क्या था।
ये भी पढ़ें:-पाकिस्तानी-अमेरिकी पब्लिक अफेयर्स कमेटी की घोषणा, US President चुनाव में ट्रंप को समर्थन…
सम्बंधित ख़बरें
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
Zaporizhzhia Drone Strike: दुनिया के तीसरे सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर ईरान का ड्रोन अटैक! दीवार में हुआ छेद
US Strike Oman: अमेरिकी सेना ने मिसाइल से ओमान की खाड़ी में गांबिया जहाज का इंजन रूम उड़ाया
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी संदिग्ध वित्तपोषण और कर चोरी से जुड़े घोटाले के कारण आमजन के बीच तेजी से लोकप्रियता खोती जा रही है। हमले के संबंध में पार्टी ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। देश की संसद के निचले सदन के लिए मतदान 27 अक्टूबर को होगा। कुछ दागी नेताओं से सत्तारूढ़ पार्टी ने आधिकारिक रूप से समर्थन वापस ले लिया है लेकिन वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
लिबरल डेमोक्रेट्स लंबे समय से सत्ता में रही
लिबरल डेमोक्रेट्स लंबे समय से जापान में सत्ता में रही है। द्वितीय विश्व युद्ध की तबाही से जापान को आर्थिक महाशक्ति बनाने में उसकी बड़ी भूमिका है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 2022 में उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह संसदीय चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के एक उम्मीदवार के प्रचार में भाषण दे रहे थे।
ये भी पढ़ें:-भारत उन पांच देशों में शामिल, जहां घोर गरीबी में जीवन यापन कर रहे लोग, पढ़िए ये रिपोर्ट
हत्यारे ने हस्तनिर्मित बंदूक का इस्तेमाल किया था और कहा था कि वह आबे से इसलिए नाराज था क्योंकि उसकी मां ने परिवार का सारा पैसा यूनिफिकेशन चर्च को दे दिया था। वह आबे को उस चर्च से जुड़ा मानता था।
