- Hindi News »
- India »
- India Among Five Countries Where People Living In Extreme Poverty Read Report
भारत उन पांच देशों में शामिल, जहां घोर गरीबी में जीवन यापन कर रहे लोग, पढ़िए ये रिपोर्ट
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
भारत में घोर गरीबी में जीवन बिताने वालों की संख्या 23.4 करोड़ है, जो मध्यम मानव विकास सूचकांक के तहत आता है। भारत के अलावा भी अन्य चार देश जिनमें उच्च संख्या में लोग गरीबी में जी रहे हैं।

गरीबी में जीवन यापन कर रहे लोग (सोर्स-एआई इमेज)
नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारत उन पांच देशों में शामिल है, जहां सबसे अधिक संख्या में लोग घोर गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में लगभग 1.1 अरब लोग घोर गरीबी का सामना कर रहे हैं, जिनमें से आधे नाबालिग हैं।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की ऑक्सफोर्ड गरीबी एवं मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा जारी बहु आयामी गरीबी सूचकांक (MPI) में कहा गया है कि 1.1 अरब गरीबों में से 40 प्रतिशत लोग उन देशों में रह रहे हैं, जो युद्ध, अस्थिरता या कम शांति वाले हैं।
भारत में घोर गरीबी में जीवन बिताने वालों की संख्या 23.4 करोड़ है, जो मध्यम मानव विकास सूचकांक के तहत आता है। भारत के अलावा भी अन्य चार देश जिनमें उच्च संख्या में लोग गरीबी में जी रहे हैं। अगर इन चार देशों की बात करें, तो इसमें पाकिस्तान (9.3 करोड़), इथियोपिया (8.6 करोड़), नाइजीरिया (7.4 करोड़) और कांगो (6.6 करोड़) शामिल हैं। रिपोर्ट की माने तो, इन पांच देशों में दुनिया के घोर गरीबों का लगभग 48.1 प्रतिशत रह रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
महाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
Ebola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
दिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
1.1 अरब गरीब लोगों में से आधे से ज्यादा की उम्र 18 साल से कम
रिपोर्ट से यह भी बात सामने आई है कि 1.1 अरब गरीबों में से लगभग 58.4 करोड़ लोग 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। वैश्विक स्तर पर, बच्चों में गरीबी की दर 27.9 प्रतिशत है, जबकि वयस्कों में यह दर 13.5 प्रतिशत है। गरीबी में जीवन यापन करने वाले लोगों में से 82.8 करोड़ के पास स्वच्छता की सुविधाएं नहीं हैं, 88.6 करोड़ के पास आवास की कमी है, और 99.8 करोड़ के पास खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का अभाव है।
दक्षिण एशिया में 27.2 करोड़ गरीब ऐसे घरों में रहते हैं जहां कम से कम एक व्यक्ति कुपोषित है। वहीं, उप-सहारा अफ्रीका में यह संख्या 25.6 करोड़ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 83.7 प्रतिशत गरीब लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर 28.0 प्रतिशत है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह केवल 6.6 प्रतिशत है।
रिपोर्ट के अनुसार, 21.8 करोड़ (19.0 प्रतिशत) गरीब लोग युद्ध प्रभावित देशों में रहते हैं, और लगभग 40 प्रतिशत यानी 45.5 करोड़ लोग ऐसे देशों में निवास करते हैं जो युद्ध, अस्थिरता या कम शांति के शिकार हैं। UNDP के प्रशासक अचिम स्टीनर ने बताया कि हाल के वर्षों में संघर्ष की स्थिति गंभीर हुई है, जिसके परिणामस्वरूप लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और जीवन में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड 2010 से हर साल MPI जारी कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर सहित दस संकेतकों पर आधारित है। इस वर्ष के इंडेक्स में दुनिया के 112 देशों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें 6.3 अरब लोग हैं। यह रिपोर्ट गरीबी कम करने की दिशा में वैश्विक स्तर पर चल रही प्रयासों के सामने एक गंभीर चुनौती पेश करती है।
एजेंसी इनपुट के साथ।
यह भी पढ़ें –मुंबई से उड़ी Air India की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, लंदन के आसमान में लगा रहा चक्कर
India among five countries where people living in extreme poverty read report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अनिल अंबानी समूह पर सीबीआई की पहली चार्जशीट, 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित ऋण घोटाले का मामला
May 31, 2026 | 08:28 AMमहाराष्ट्र FDA की कमान मुंढे के हाथ, मिलावट माफिया पर कस सकता है शिकंजा; खाद्य सुरक्षा पर बढ़ी उम्मीद
May 31, 2026 | 08:16 AMEbola Outbreak: इबोला आउटब्रेक से कांगो में मचा कोहराम, 30 से 50 प्रतिशत मरीजों की हो रही है मौत
May 31, 2026 | 08:13 AMदिल्ली में बड़ा सियासी धमाका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज पर ठोका 5 करोड़ का मानहानि केस, जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:06 AMगड़चिरोली में जंगली हाथियों का भारी आतंक, किसानों की फसलों और सोलर पैनल समेत सीसीटीवी कैमरों को किया तबाह
May 31, 2026 | 08:04 AMMaharashtra Child Marriage: बाल विवाह को लेकर महाराष्ट्र सरकार का कड़ा रुख, अदिति तटकरे ने सेट किया टारगेट
May 31, 2026 | 08:01 AMUP में गोल्ड मेडलिस्ट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा, साथी ने ही दिया वारदात को अंजाम
May 31, 2026 | 08:00 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










