Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BLA का खतरनाक अल्टीमेटम, पाक सेना के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं, 14 सैनिकों को मारने की ली जिम्मेदारी

BLA ने 9 मई को बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी पर हमला कर 14 सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी ली है। साथ ही ये भी कहा कि अब पाकिस्तानी सेना प्रदेश के किसी भी हिस्से में खुद को सुरक्षित महसूस..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 17, 2025 | 03:52 PM

पाक सेना के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं, ( डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना पर इस समय संकट के बादल बरस रहे हैं। लगातार बलूच आर्मी पाकिस्तानी सेना को अपना टारगेट बना रही है। अब बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 9 मई को बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तानी सेना की एक गाड़ी पर हमला कर 14 सैनिकों को मारने की जिम्मेदारी ली है। इस हमले का वीडियो BLA ने 14 मई को जारी किया। बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान को “ऑपरेशन हेरोफ” नाम दिया है।

BLA ने अपने बयान में कहा है कि बलूचिस्तान की आजादी की मुहिम को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और अब पाकिस्तानी सेना प्रदेश के किसी भी हिस्से में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती।

PoK मुद्दे पर भारत को समर्थन

बलूच नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की। उन्होंने इसके पीछे दशकों से बलूच लोगों के मानवाधिकारों के उल्लंघन, अपहरण और हिंसा को कारण बताया। उन्होंने पाकिस्तान के नियंत्रण वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) के मुद्दे पर भारत के नजरिए का समर्थन किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह पाकिस्तान पर दबाव बनाए ताकि वह इस क्षेत्र से अपनी सेनाएं वापस ले।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग रहा समर्थन

मीर यार बलूच ने एक्स पर कहा कि बलूचिस्तान के लोगों ने अपना “राष्ट्रीय निर्णय” ले लिया है और अब दुनिया को चुप नहीं रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि बलूच लोग सड़कों पर हैं और उनका स्पष्ट संदेश है कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। इसलिए दुनिया अब सिर्फ दर्शक बने रहने की स्थिति में नहीं रह सकती। उन्होंने भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता देने और समर्थन करने की गुजारिश की।

ये भी पढ़ें- ट्रंप का प्लान लीक! फिलिस्तीनियों को गाजा से लीबिया भेजने की थी सीक्रेट तैयारी, राज खुलते ही मचा हड़कंप

मीर यार बलूच के अनुसार, दुनिया को बलूचिस्तान पर पाकिस्तान के दावे स्वीकार नहीं करने चाहिए। उनका कहना है कि बलूचिस्तान को विदेशी शक्तियों की मदद से जबरदस्ती कब्जे में लिया गया था। बलूचिस्तान में लंबे समय से मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। पाकिस्तानी सेना और पुलिस स्थानीय लोगों पर हमले कर रही हैं। यहां विदेशी मीडिया की पहुंच बहुत कम है, इसलिए बलूचिस्तान से जुड़ी खबरें बाहर तक नहीं पहुंच पाती हैं।

आजादी की मांग को लेकर कर रहा संघर्ष

बलूच लिबरेशन आर्मी एक उग्रवादी संगठन है जो पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की आजादी की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। इसकी स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी, और कई देशों ने इसे एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध भी किया है। BLA का आरोप है कि बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है और बलूच समुदाय को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह संगठन अक्सर पाकिस्तानी सेना, सरकारी संस्थानों और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) जैसे परियोजनाओं पर हमले करता है।

Bla dangerous ultimatum no safe haven for pak army claims killing 14 soldiers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 03:52 PM

Topics:  

  • Balochistan
  • Pakistan
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

2

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

3

ताइवान मुद्दे पर भारत-चीन आमने-सामने, इस सख्त बयान ने बढ़ाई दुनिया की बेचैनी

4

ट्रंप ने क्यों लगाया भारत पर 50% टैरिफ? व्हाइट हाउस ने किया असली कनेक्शन का खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.