-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Leaked Trump Plan To Transfer Palestinians From Gaza To Libya Causes
ट्रंप का प्लान लीक! फिलिस्तीनियों को गाजा से लीबिया भेजने की थी सीक्रेट तैयारी, राज खुलते ही मचा हड़कंप
- Written By: अमन उपाध्याय
डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने लीबिया में गाजा पट्टी के लगभग 10 लाख फिलिस्तीनियों को बसाने की योजना बनाई थी। इस प्रस्ताव के उजागर होने के बाद राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई है।

ट्रंप का प्लान लीक, ( डिजाइन फोटो )
वांशिगटन: एक सनसनीखेज खुलासे में यह जानकारी सामने आई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने युद्धग्रस्त गाजा पट्टी से करीब 10 लाख फिलिस्तीनी नागरिकों को स्थायी रूप से लीबिया में बसाने की एक गुप्त योजना तैयार की थी। यह योजना कथित तौर पर गाजा में जारी संघर्ष, नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए बनाई गई थी। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई है।
इस योजना का मकसद गाजा पट्टी को निवासियों से खाली कराना है, ताकि इजरायल को वहां बिना रोकटोक सैन्य अभियान चलाने की अनुमति मिल सके और मानवीय सहायता के नाम पर फिलिस्तीनी जनता को जबरन बेदखल किया जा सके। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने यह प्रस्ताव रखा है कि गाजा के लाखों लोगों को लीबिया जैसे उत्तर अफ्रीकी देशों में बसाया जाए, जहां पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता और आंतरिक संघर्ष जारी हैं।
गुप्त तरीके से तैयार योजना
यह योजना एक गुप्त रणनीतिक प्रस्ताव के रूप में तैयार की गई थी, जिस पर अमेरिकी विदेश विभाग और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कार्यालयों में प्रारंभिक स्तर पर चर्चा हुई थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस प्रस्ताव को कभी आधिकारिक नीति का रूप दिया गया या नहीं। मानवाधिकार संगठनों और मध्य पूर्व मामलों के विशेषज्ञों ने इस प्रस्ताव की तीखी आलोचना की है। उनका तर्क है कि यह योजना अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवाधिकारों का उल्लंघन करती है, क्योंकि जबरन विस्थापन को युद्ध अपराध माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
पाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Nepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
लीबिया को इस योजना का प्रमुख स्थान इसलिए चुना गया क्योंकि यह देश लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता का सामना कर रहा है और पश्चिमी देशों के प्रभाव को आसानी से स्वीकार कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के कुछ नीति-निर्माताओं का मानना था कि गाजा से विस्थापित लोगों को लीबिया में स्थायी रूप से बसाया जा सकता है, जिससे इज़राइल को गाजा पर सैन्य नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिल सकती है। इस योजना के तहत यदि लीबिया गाजा के फिलिस्तीनियों को अपने यहां बसाने के लिए सहमत होता है, तो अमेरिका उसे अरबों डॉलर की आर्थिक मदद देगा।
मानवाधिकारों की दृष्टि से विवादास्पद कदम
यह वही फंड है जिसे वाशिंगटन ने करीब एक दशक पहले रोक दिया था, और अब इसे फिर से जारी करने की पेशकश की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रस्ताव न केवल मानवाधिकारों की दृष्टि से अत्यधिक विवादास्पद है, बल्कि यह मध्य-पूर्व में शांति और स्थायित्व की संभावनाओं को भी नुकसान पहुँचा सकता है। गाजा के लोगों को उनके मूल स्थान से हटाकर किसी तीसरे देश में बसाने का विचार कई संवेदनशील राजनीतिक और नैतिक प्रश्नों को जन्म देता है।
इस योजना के सामने आने के बाद, फिलिस्तीनी अधिकारियों और वैश्विक मानवाधिकार संगठनों ने इसे “नस्लीय सफाई” (ethnic cleansing) की एक साजिश बताया है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं पहले भी कई बार आगाह कर चुकी हैं कि गाजा पट्टी से जबरन लोगों को हटाना अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।
Leaked trump plan to transfer palestinians from gaza to libya causes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














