बलूचिस्तान में गृहयुद्ध! 10 शहरों पर BLA का कब्जा, पुलिस चौकियां छोड़ भागे पाकिस्तानी सैनिक, 10 की मौत; VIDEO
BLA Balochistan Attack: बलूचिस्तान के 10 शहरों में BLA ने 'ऑपरेशन हीरोफ' के तहत भीषण हमला कर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तानी सैनिक पोस्ट छोड़कर भाग रहे हैं, अब तक 10 जवानों की मौत की खबर है।
- Written By: अमन उपाध्याय
बलूचिस्तान में BLA ने किया हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
BLA Balochistan Attack News In Hindi: पाकिस्तान के खनिज-समृद्ध प्रांत बलूचिस्तान में स्थिति बेकाबू हो गई है। ‘बलूच लिबरेशन आर्मी’ (BLA) ने एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू करते हुए बलूचिस्तान के कम से कम 10 महत्वपूर्ण शहरों पर कब्जा करने का दावा किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बलूचिस्तान की राजधानी क्विटा समेत कई इलाकों में पाकिस्तानी सुरक्षा बल अपनी चौकियां और पोस्ट छोड़कर भाग खड़े हुए हैं। स्थानीय वीडियो में देखा जा सकता है कि BLA के लड़ाके बाजारों में खुलेआम घूम रहे हैं और स्थानीय लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं।
‘ऑपरेशन हीरोफ’ का दूसरा चरण
यह भीषण हमला BLA के ‘ Operation Herof’ के दूसरे चरण का हिस्सा बताया जा रहा है। इस अभियान के तहत क्विटा, नोशकी, मस्तुंग, दल्बंदीन, कलात, खारान, ग्वादर, पासनी, टंप और बुलेदा जैसे शहरों को एक साथ निशाना बनाया गया है। BLA का दावा है कि उनके फिदायीन लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना और ISI के कैंपों पर सीधा हमला किया है। क्विटा में पुलिस स्टेशन पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं और सड़कों पर खड़े वाहनों को तबाह कर दिया गया है। इस हिंसा में अब तक पाकिस्तान के 10 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
महायुद्ध टालने की आखिरी कोशिश! पाकिस्तान के जरिए ईरान ने व्हाइट हाउस भेजा परमाणु समझौते का ‘नया प्रस्ताव’
अमेरिका के टेक्सास में भीषण विमान हादसा, सेसना 421C प्लेन क्रैश; हादसे में 5 लोगों ने गंवाई जान
दुनिया की ‘एनर्जी लाइफलाइन’ पर संकट: होर्मुज में 90% जहाजों की आवाजाही ठप, समंदर के बीच फंसे 20,000 नाविक
जंग की आहट? UAE ने 3 देशों के लिए लगाया ट्रैवल बैन, अपने नागरिकों को फौरन लौटने का दिया आदेश
देखें VIDEO-
Latest visuals from Quetta as a Police station is completely destroyed and BLA fighters can be seen at rooftops. pic.twitter.com/FU49ncIev0 — The Balochistan Post – English (@TBPEnglish) January 31, 2026
ग्वादर पोर्ट के पास भीषण जंग
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ग्वादर पोर्ट के पास भी भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। यहां भारी गोलीबारी के साथ आसमान में काला धुआं उठता देखा गया है। इस बार की लड़ाई में विस्मयकारी बात यह है कि BLA की लड़ाकू महिलाएं भी ऑपरेशन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बलूच नेता सरदार अख्तर मेंगल ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी ऐसी भयावह स्थिति नहीं देखी।
HELL BREAKS LOOSE IN BALOCHISTAN
* Freedom fighters launch massive attack on Pakistan 🇵🇰 army across 12 cities.
* Large parts of capital Quetta now under BLA control.
* Stunning visuals emerge as over 50 Pak soldiers believed killed, many flee posts.
* Even women fighters in op. pic.twitter.com/ahdV5rLQVV — Abhijit Majumder (@abhijitmajumder) January 31, 2026
ठप पड़ी सेवाएं और मानवाधिकारों का संकट
हमलों के बाद पाकिस्तान प्रशासन ने क्विटा और आसपास के इलाकों में मोबाइल सेवाएं बंद कर दी हैं और ट्रेनों का संचालन निलंबित कर दिया गया है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान दशकों से गरीबी, बेरोजगारी और मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों से जूझ रहा है।
यह भी पढ़ें:- गाजा में ट्रंप की ‘शांति योजना’ से पहले इजरायल का बड़ा हमला; 12 की मौत, बच्चों और महिलाओं ने गंवाई जान
स्थानीय विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में विद्रोहियों का शहरों पर कब्जा करना पाकिस्तानी सेना की बढ़ती कमजोरी और खुफिया विफलता को उजागर करता है। फिलहाल पूरा क्षेत्र युद्ध के मैदान में तब्दील हो चुका है और आगे और भी भयानक हिंसा की आशंका बनी हुई है।
