बिटकॉइन क्रैश से ट्रंप को करारा झटका, एक ही दिन में ₹9800 करोड़ की संपत्ति साफ
Bitcoin Crash: बिटकॉइन क्रैश और क्रिप्टो मार्केट में उथल-पुथल के कारण डोनाल्ड ट्रंप की नेटवर्थ में 1.1 अरब डॉलर यानी ₹9800 करोड़ की भारी गिरावट दर्ज हुई।
- Written By: प्रिया सिंह
डोनाल्ड ट्रंप (डिजाइन)
Bitcoin Crash Effects On Trump Net Worth: बिटकॉइन की गिरती कीमतों ने वैश्विक बाजार में हड़कंप मचा दिया है। इस गिरावट का सबसे बड़ा असर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पड़ा है। क्रिप्टो मार्केट डाउन होने से उनकी कंपनियों को बड़ा घाटा हुआ। देखते हैं कैसे एक क्रैश ने ₹9800 करोड़ की संपत्ति पल भर में घटा दी।
क्रिप्टो क्रैश से ट्रंप की नेटवर्थ में भारी गिरावट
बिटकॉइन की तेज गिरावट ने दुनिया भर के क्रिप्टो निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। लेकिन सबसे बड़ा झटका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा है। फोर्ब्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की कुल नेटवर्थ में 1.1 अरब डॉलर यानी करीब ₹9800 करोड़ की भारी कमी आई है। इतनी बड़ी गिरावट का कारण सीधा-सीधा क्रिप्टो मार्केट में मची उथल-पुथल है।
TMTG के शेयर लुढ़के, नेटवर्थ पर पड़ा सीधा असर
फोर्ब्स के मुताबिक, ट्रंप की कुल संपत्ति अब 6.2 अरब डॉलर (लगभग ₹55,251 करोड़) रह गई है। इससे पहले सितंबर में यह 7.3 अरब डॉलर (करीब ₹65,054 करोड़) थी। उनकी कंपनी TMTG (Trump Media & Technology Group) जिसका शेयर DJT नाम से ट्रेड होता है, ऐतिहासिक गिरावट का शिकार हुआ।
पिछले शुक्रवार को क्रिप्टो मार्केट के टूटते ही TMTG का शेयर 10.18 डॉलर तक गिर गया यह इसका अब तक का न्यूनतम स्तर है। पिछले 1 महीने में 35% गिरावट, 6 महीनों में 55% गिरावट, इस गिरावट ने सीधे ट्रंप की नेटवर्थ को चोट पहुंचाई।
सम्बंधित ख़बरें
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
सितंबर तक तेजी से बढ़ रही थी ट्रंप की संपत्ति
दिलचस्प बात यह है कि सितंबर 2025 तक ट्रंप की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ रही थी। एक साल में उनकी नेटवर्थ में 3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और वे Forbes 400 Richest List में 201वें स्थान पर पहुंचे थे। लेकिन क्रिप्टो मार्केट के अचानक क्रैश ने पूरी बढ़त मिटा दी।
क्रिप्टो निवेश ने पहले चमकाई किस्मत, फिर कराया बड़ा नुकसान
ट्रंप और उनके परिवार की कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो से जुड़ा है। उनका घोषित बिजनेस World Liberty Financial क्रिप्टो सेक्टर में एक बड़ा दांव था। क्रिप्टो उद्यमी जस्टिन सन ने इसमें 75 मिलियन डॉलर निवेश किए थे। कंपनी ने 100 अरब $WLFI टोकन जारी किए, जिनमें से 22.5 अरब टोकन उस फर्म को गए जिसमें ट्रंप की 70% हिस्सेदारी बताई जाती है।
- लॉन्च कीमत: $0.31
- मौजूदा कीमत: $0.158
यानी टोकन की वैल्यू आधी रह गई।
कंपनी को तगड़ा घाटा, Bitcoin ने बढ़ाया संकट
SEC की फाइलिंग के अनुसार, ट्रंप की कंपनी को तीसरी तिमाही में 54.8 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ।
- Bitcoin होल्डिंग में: 48 मिलियन डॉलर का नुकसान
- Cronos होल्डिंग से: 33 मिलियन डॉलर का फायदा
- कुल मिलाकर बैलेंस शीट निगेटिव हो गई।
- Bitcoin 125,000 डॉलर से गिरकर 86,174 डॉलर पर
यह भी पढ़ें: 45 लाख के होम लोन पर नहीं लगेगा कोई ब्याज! इस स्मार्ट ट्रिक से बचेंगे लाखों रुपए
बिटकॉइन में तेज गिरावट ने स्थिति और खराब कर दी
- हाई: $125,000
- मौजूदा कीमत: $86,174
- कुल गिरावट: 30%
- एक महीने में नुकसान: 22%
यानी बिटकॉइन क्रैश ने ट्रंप की नेटवर्थ को भी जोरदार झटका दिया है।
