Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाइडन प्रशासन ने रूस को दिया एक और तगड़ा झटका, मॉस्को के लिए खड़ी हो सकती है परेशानी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस को एक और तगड़ा झटका दे दिया है। बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह रूस के बेहद महत्वपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र के खिलाफ प्रतिबंधों का विस्तार कर रहा है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jan 10, 2025 | 10:42 PM

जो बाइडेन, (राष्ट्रपति, अमेरिका)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस को एक और तगड़ा झटका दे दिया है। बाइडन प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह रूस के बेहद महत्वपूर्ण ऊर्जा क्षेत्र के खिलाफ प्रतिबंधों का विस्तार कर रहा है।

यूक्रेन और रूस के मध्य लगभग तीन साल से जारी युद्ध के बीच मॉस्को के लिए यह परेशानी खड़ी करने का नया प्रयास है। यह घोषणा ऐसे समय आई जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संबंधित युद्ध को जल्द समाप्त करने का संकल्प लेते हुए फिर से राष्ट्रपति पद संभालने को तैयार हैं।

विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

निवर्तमान डेमोक्रेटिक प्रशासन ने नए प्रतिबंधों को रूस की अर्थव्यवस्था के आधार माने जाने वाले तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस क्षेत्रों के विरुद्ध अब तक का सबसे महत्वपूर्ण प्रतिबंध बताया है। अधिकारियों ने कहा कि इन प्रतिबंधों के तहत रूस के साथ व्यापार करने वाली संस्थाओं को दंडित किया जाएगा, जिससे रूसी अर्थव्यवस्था को प्रति माह अरबों डॉलर से अधिक का नुकसान हो सकता है।

नए प्रतिबंधों के निशाने पर है ये

नए प्रतिबंधों के निशाने पर 180 से ज्यादा तेल वाहक जहाज, व्यापारी, तेल क्षेत्र सेवा कंपनियां और रूसी ऊर्जा अधिकारी भी हैं। वित्त विभाग के मुताबिक, जिन जहाजों को निशाना बनाया गया है उनमें से कई पर प्रतिबंधित ईरानी तेल ले जाने का भी संदेह है। ब्रिटिश अधिकारियों ने भी रूस के ऊर्जा क्षेत्र के खिलाफ पूरक प्रतिबंधों की घोषणा की।

अमेरिका-यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई

दोनों देश रूस के दो प्रमुख तेल उत्पादकों-गजप्रोम नेफ्ट और सर्गुटनेफ्टेगास और दर्जनों कंपनियों की सहायक कंपनियों को निशाना बना रहे हैं। वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका-यूक्रेन के खिलाफ अपने क्रूर और अवैध युद्ध को वित्तपोषित करने के लिए रूस के राजस्व के प्रमुख स्रोत के खिलाफ व्यापक कार्रवाई कर रहा है।

पुतिन और ट्रम्प के बीच बैठक की की जा रही व्यवस्था

बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि अंततः यह ट्रंप प्रशासन पर निर्भर करेगा कि वह नए प्रतिबंधों को जारी रखेगा या खत्म कर देगा। ट्रंप की टीम ने प्रतिबंधों के बारे में टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, ट्रंप ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात करना चाहते हैं और हम इसकी व्यवस्था कर रहे हैं।

Biden imposes new sanctions on russian in energy sector

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2025 | 10:42 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Joe Biden
  • Russia
  • Vladimir Putin

सम्बंधित ख़बरें

1

Putin का भारत दौरा: रक्षा समझौते, तेल व्यापार और आर्थिक संतुलन पर बड़ी उम्मीदें

2

Putin Rumours: पुतिन पर 10 अफवाहें… पश्चिमी मीडिया की प्रोपेगेंडा वॉर और झूठी खबरों का सच

3

पानी में भी चलती है पुतिन की कार, मिसाइल और ड्रोन अटैक भी बेअसर, ‘ऑरस सीनेट’ के बारे में जानें सबकुछ

4

किस देश पर सबसे ज्यादा कर्ज? अमेरिका की आर्थिक स्थिति की भी खुली पोल, IMF की रिपोर्ट देख लें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.