अमेरिका को भारी पड़ेगा ईरान से पंगा…US पर मंडराया हथियार खत्म होने का खतरा, होश उड़ा देगी पेंटागन की चेतावनी
Middle-East Tension: US-इजरायल और ईरान के बीच चौथे दिन भी युद्ध जारी है। पेंटागन से मिली जानकारी के मुताबिक अगर अमेरिका ईरान पर इसी तरह 10 दिनों तक हमला करता रहा तो उसका मिसाइल भंडार कम हो सकता है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (AI जनरेटेड)
Israel, US-Iran War: ईरान पर इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद से मिडिल-ईस्ट सुलग रहा है। ईरान जवाबी कार्रवाई में चौतरफा प्रहार कर रहा है, तो इजरायल और अमेरिका भी नए हमले करते जा रहे हैं। इस बीच चर्चा है है ईरान के साथ युद्ध अमेरिका को बहुत भारी पड़ने वाला है। यह मैं नहीं बल्कि पेंटागन से मिली जानकारी बयां कर रही है।
दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चौथे दिन भी युद्ध जारी है। अब पेंटागन से मिली जानकारी के मुताबिक अगर अमेरिका ईरान पर इसी तरह 10 दिनों तक हमला करता रहा तो उसका मिसाइल भंडार कम हो सकता है। पेंटागन से मिली यह जानकारी ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज करती है, जिसमें उन्होंने कहा था कि US के पास अनलिमिटेड हथियार हैं और वह इन्फिनिटी तक युद्ध लड़ सकते हैं।
अमेरिका ने ईरान पर क्यों किया अटैक?
बीते शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के साथ न्यूक्लियर मुद्दे पर बातचीत की प्रगति से असंतुष्ट हैं। इसके तीन घंटे बाद ही ट्रंप ने सेना को ऑपरेशन का आदेश दिया, जिसमें खामेनेई समेत ईरान के कई टॉप लीडर्स को मार गिराया गया। इसके बाद जवाबी हमला करते हुए ईरान ने सऊदी अरब, UAE, बहरीन, कुवैत, कतर, इराक और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रंप का बड़ा खुलासा: इजरायल ने मुझे ईरान के खिलाफ नहीं उकसाया, परमाणु हथियारों पर दी सीधी चेतावनी
ट्रंप का ‘LOCKED IN MODE’ एक्टिव: अब सिर्फ जीत होगी, कोई बहाना नहीं… व्हाइट हाउस के पोस्ट से मची खलबली
ट्रंप के टीम भेजने के ऐलान के बाद ईरान की ‘ना’, शांति वार्ता से पीछे हटा तेहरान; US को दी ‘करारे जवाब’ की धमकी
ईरान-अमेरिका में सुलह की कोशिश, पाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को किया फोन, होर्मुज ब्लॉकेड पर की ये बड़ी मांग
पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी
अल जजीरा में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को सूचित किया कि लंबे समय तक युद्ध चलने से गोला-बारूद भंडार की भरपाई में भारी लागत का जोखिम हो सकता है। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि अमेरिका के पास इतना गोला-बारूद है जो हमेशा के लिए युद्ध लड़ने के लिए काफी है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा
उन्होंने लिखा कि US के मीडियम और अल्ट्रा-इंटरमीडिएट-रेंज एम्युनिशन स्टॉक पहले कभी इतने ज़्यादा या बेहतर नहीं रहे। हमारे पास इन हथियारों की लगभग अनलिमिटेड सप्लाई है। इनका इस्तेमाल करके युद्ध ‘हमेशा के लिए’ लड़े जा सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान पर हमला चार से पांच हफ़्ते तक जारी रखने का प्लान है, उन्होंने यह भी कहा कि यह और भी लंबा चल सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘100 बार किया फोन, नहीं मिली दूतावास से मदद’, दुबई में फंसे भारतीय पर्यटक ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
अल जज़ीरा की रिपोर्ट है कि उस समय तक कुछ हथियारों, खासकर इंटरसेप्टर मिसाइलों का US स्टॉक बहुत कम हो सकता है। 23 फरवरी को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि पेंटागन के अधिकारियों और जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन, जनरल डैन केन ने ट्रंप को ईरान के साथ लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के खतरों के बारे में चेतावनी दी थी।
