-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Biden Cia Report 2016 Ukraine Intel Burisma Hunter Biden Dealings
ट्रंप से काले है बाइडन कारनामें, यूक्रेन में बेटा कर था पैसों की हेर-फेर, राज फाश होते ही मचा हंगामा
- Written By: अक्षय साहू
Burisma Hunter Biden Controversy: CIA की रिपोर्ट में बाइडेन पर 2016 में खुफिया रिपोर्ट रोकने का आरोप है, जिसमें यूक्रेन की बुरिस्मा कंपनी और हंटर बाइडेन के व्यापारिक लेन-देन को लेकर चिंताएं शामिल थीं।

जो बाइडेन, हंटर बाइडेन (सोर्स- सोशल मीडिया)
US Politics: अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने हाल ही में एक रिपोर्ट पेश की है। CIA ने अपनी इस खुफिया रिपोर्ट में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर बाइडेन को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2016 में अमेरिका के उस समय के उपराष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक महत्वपूर्ण खुफिया रिपोर्ट को रोकने के लिए कहा था।
CIA की रिपोर्ट में यूक्रेन में बाइडेन परिवार के कथित भ्रष्ट व्यापारिक लेन-देन को लेकर वहां के अधिकारियों की चिंताओं का जिक्र था। यह रिपोर्ट बुरिस्मा कंपनी से जुड़ा था जिसमें हंटर बाइडेन हिस्सेदार थे। यह रिपोर्ट सीआईए के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने जारी की, जो ओबामा सरकार के समय की है। उन्होंने इसे खुफिया जानकारी के राजनीतिक इस्तेमाल का एक उदाहरण बताया।
रिपोर्ट को क्यों रोका गया?
जानकारी के मुताबिक बाइडेन ने सीआईए की रिपोर्ट को इसलिए सामने आने से रोका क्योंकि उसमें गैर-प्रसारित खुफिया जानकारी जैसे अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी की यूक्रेन यात्रा पर यूक्रेनी अधिकारियों की प्रतिक्रिया थी। इस रिपोर्ट को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कॉलिन काहल के कहने पर रोक दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
यूक्रेन में एक गैस कंपनी थी बुरिस्मा होल्डिंग्स, जिसमें जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन बोर्ड में थे। उस समय यूक्रेनी अभियोजक विक्टर शोकिन इस कंपनी की जांच कर रहे थे। लेकिन मार्च 2016 में उन्हें पद से हटा दिया गया। ऐसा माना जाता है कि उन्हें हटाने के लिए बाइडेन ने दबाव डाला। जब डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने, तो उन्होंने 2019 में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से कहा कि वह बाइडेन परिवार के इन मामलों की जांच करें।
यह भी पढ़ें: इमिग्रेशन विवाद पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, दो बड़े नेताओं दी धमकी, बोले- इन्हें जेल में डालो…
यूक्रेन दौर पर दिया था भ्रष्टाचार पर ज्ञान
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जब दिसंबर 2015 में जो बाइडेन यूक्रेन दौरे पर गए थे, तो यूक्रेन सरकार के कुछ अधिकारियों को झटका और निराशा हुई थी। उन्होंने यह भी सोचा कि अमेरिका भ्रष्टाचार को लेकर दोहरे मापदंड अपना रहा है यानी दूसरों को भ्रष्टाचार पर सख्त सलाह देना, लेकिन खुद के मामलों पर चुप रहना। इस दौरे के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन की राजधानी कीव में भाषण भी दिया था, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी।
Biden cia report 2016 ukraine intel burisma hunter biden dealings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














