-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump Urges Illinois Chicago Governors To Jail Immigration Policy Opponents
इमिग्रेशन विवाद पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, दो बड़े नेताओं दी धमकी, बोले- इन्हें जेल में डालो…
- Written By: अक्षय साहू
US Immigration Row: डोनाल्ड ट्रंप ने शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन और इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर को ICE अधिकारियों की सुरक्षा में विफल रहने पर जेल भेजने की मांग की, जिससे विवाद तेज हो गया।

डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
America: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी इमिग्रेशन नीति को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। खासकर विपक्षी नेता ट्रंप की इमिग्रेशन नीति का मुखर होकर विरोध कर रहे हैं। इस बीच ट्रंप ने बुधवार को शिकागो के मेयर ब्रैंडन जॉनसन और इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर को जेल में डालने की मांग की और उन पर संघीय इमिग्रेशन अधिकारियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया।
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनका प्रशासन शिकागो में नेशनल गार्ड के सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहा है, जबकि राज्य और स्थानीय नेता इस कदम का विरोध कर रहे हैं। अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर शिकागो में हालात को देखते हुए टेक्सास से सैकड़ों नेशनल गार्ड सैनिक पहले ही शहर के बाहरी हिस्से में एक सैन्य अड्डे पर जमा हो चुके हैं।
डेमोक्रेट नेताओं को जेल में डालो: ट्रंप
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने लिखा, “शिकागो के मेयर को ICE अधिकारियों की सुरक्षा में नाकामी के लिए जेल में होना चाहिए! गवर्नर प्रित्जकर को भी।” यह बयान इमिग्रेशन नीति को लागू किए जाने को लेकर डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ ट्रंप के लंबे समय से चले आ रहे टकराव को और गहरा कर देता है। ट्रंप 2015 में राजनीति में आने के बाद से ही अपने विरोधियों को जेल भेजने की मांग करते रहे हैं। हालांकि, उनके बयान पर जॉनसन और प्रित्जकर के प्रतिनिधियों से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
ट्रंप ने इससे पहले भी देश के अन्य डेमोक्रेटिक शहरों में विरोध के बावजूद संघीय बलों की तैनाती की धमकी दी है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमी अदालत में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं, जिसे ट्रंप के आलोचक राजनीति से प्रेरित कदम बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इजरायल में होगा तख्तापलट! नेतन्याहू के दुश्मन हुए एक, शांति समझौते से पहले गिर जाएगी सरकार
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश खसरा प्रकोप का कहर, दो बच्चों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 805
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, भारत समेत 17 देशों पर लगा 10% अतिरिक्त टैरिफ, जबरन मजदूरी को बताया आधार
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
हर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
बाइडन को बता चुके जिम्मेदार
ट्रंप दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद से अवैध प्रवासियों की समस्या को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं। ट्रंप का मानना है कि अवैध प्रवासियों के कारण अमेरिकी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है। इसके लिए वह कई बार पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार बता चुके हैं। उनका आरोप है कि बाइडन प्रशासन की नीतियों ने अमेरिका को पहले से कमजोर कर दिया है।
Trump urges illinois chicago governors to jail immigration policy opponents
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर क्यों टला? जानिए सीजेपी प्रोटेस्ट और स्पाइडर मैन कनेक्शन का सच
Jul 24, 2026 | 08:41 AMBest Time To Eat Curd: दही खाने का सही समय क्या है? जानिए हेल्थ बेनिफिट्स, परहेज और एक्सपर्ट की जरूरी टिप्स
Jul 24, 2026 | 08:39 AMकल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Jul 24, 2026 | 08:34 AMअनशन खत्म, अब जवाबदेही की शुरुआत… सोनम वांगचुक ने बताईं सरकार के साथ हुई 3 बड़ी डील
Jul 24, 2026 | 08:34 AMबीना जंक्शन पर मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गई महिला, पुलिस ने 75 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर बचाया
Jul 24, 2026 | 08:23 AMजंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों बजने लगे ढोल-नगाड़े, CJP के प्रदर्शनकारियों ने जमकर किया डांस; VIDEO आया सामने
Jul 24, 2026 | 08:20 AMमहाराष्ट्र में मानसून का कहर: पालघर में बाढ़ से 1 की मौत, 16 गांव कटे; पुणे समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
Jul 24, 2026 | 08:17 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














