Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘गंगा जल’ के लिए भारत के आगे हाथ फैला रहा बांग्लादेश, 1996 का दिया हवाला; कोलकाता में होगी अहम बैठक

India Bangladesh water treaty: संधि के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, भारत-बांग्लादेश संयुक्त समिति की 86वीं बैठक और संयुक्त नदी आयोग की तकनीकी बैठक छह और सात मार्च को कोलकाता में आयोजित की जाएगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 04, 2025 | 07:28 AM

नदी पर बना बांध, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों के बीच, गंगा जल संधि के नवीनीकरण को लेकर चर्चा करने के लिए बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका से फरक्का पहुंचा। यह टीम संयुक्त नदी आयोग (JRC) की ओर से आवश्यक वार्ता करेगी। इसी क्रम में, बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्थित फरक्का का दौरा किया और गंगा नदी (Farakka Ganga basin) की स्थिति का जायजा लिया। 1996 में हुई भारत-बांग्लादेश गंगा जल बंटवारा संधि के तहत फरक्का बैराज के माध्यम से बांग्लादेश के लिए पानी विनियमन करना है।

संधि के प्रावधानों के तहत, भारत-बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की रूपरेखा के अंतर्गत संयुक्त समिति की 86वीं बैठक और तकनीकी बैठक का आयोजन छह और सात मार्च को कोलकाता में किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश के संयुक्त नदी आयोग (JRC) का प्रतिनिधिमंडल आज सुबह कोलकाता पहुंचा और तुरंत ही गंगा नदी के पास स्थित फरक्का में संयुक्त निरीक्षण स्थल के लिए रवाना हो गया। आयोग पांच मार्च तक फरक्का में रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

कनाडा के PM मार्क कार्नी का भारत दौरा: मुंबई में करेंगे बिजनेस मीटिंग्स, दिल्ली में PM मोदी से होगी खास चर्चा

अमेरिका-ईरान युद्ध की आहट के बीच जनरल डैन केन की बढ़ी चिंता, खाड़ी क्षेत्र में भारी सैन्य बल तैनात

PM मोदी की इजराइल यात्रा: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साझा विरासत से मजबूत हुए दोनों देशों के रिश्ते

दो-दो एयरक्राफ्ट कैरियर लेकर ईरान के दरवाजे पर खड़ा US…फिर जनरल डैन को सता रहा किस बात का डर?

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई गंगा जल संधि के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस संधि का उद्देश्य गंगा के जल का समान बंटवारा सुनिश्चित करना था। दूसरी बैठक में दोनों देशों के बीच साझा की जाने वाली 54 नदियों के प्रबंधन से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर चर्चा होगी।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

बैठक क्यों है अहम

यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि गंगा जल संधि 2026 में समाप्त हो रही है। ऐसे में भारत और बांग्लादेश को यह फैसला करना होगा कि वे इस समझौते को नवीनीकृत करेंगे या इसमें कुछ बदलाव करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हालांकि, वे 2011 में तैयार किए गए तीस्ता नदी जल बंटवारे के समझौते का विरोध करती रही हैं, जो अभी तक लागू नहीं हुआ है।

मानसून से जुड़ी जानकारी

भारत मानसून के दौरान बांग्लादेश को गंगा, तीस्ता, ब्रह्मपुत्र और बराक जैसी प्रमुख नदियों में बाढ़ की आशंका को लेकर चेतावनी संबंधी जानकारी साझा करता है। यह जानकारी बांग्लादेश को समय पर तैयारी करने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में सहायता करती है, जो जल संधियों के अलावा दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण पहलू है।

Bangladesh to india for ganga water citing 1996 important meeting to be held in kolkata

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 07:28 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Ganga Jal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.