मतदान के बीच बांग्लादेश में बवाल, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके, BNP कार्यकर्ता की मौत से मचा हड़कंप
Bangladesh Election Violence: बांग्लादेश में मतदान के दौरान कई जगह हिंसा, बम धमाके और झड़पें हुईं। खुलना में बीएनपी नेता की मौत हुई, जबकि कई इलाकों में लोग घायल हुए।
- Written By: अक्षय साहू
बांग्लादेश में मतदान के दौरान हिंसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Election BNP-Jamaat Supporters Clash: बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है, लेकिन कई जगहों से हिंसा और झड़पों की खबरें सामने आई हैं। खुलना में एक मतदान केंद्र के बाहर बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी समर्थकों के बीच झड़प में बीएनपी नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। इसके चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बीएनपी ने आरोप लगाया है कि जमात के एक नेता ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वे पेड़ से टकरा गए और उनकी मौत हो गई। वहीं जमात नेताओं का कहना है कि हंगामे के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हृदय संबंधी समस्या के कारण हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में बांग्लादेश में मतदान के दौरान 2-3 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
दो मतदान केद्रोंं के बाहर बम धमाके
मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने की घटनाएं भी हुईं। मुंशीगंज-3 में सुबह करीब 10:15 बजे मखाती गुरुचरण हाई स्कूल केंद्र के बाहर 10 से 12 बम फटे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लगभग 15 मिनट तक मतदान रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर वोटिंग दोबारा शुरू कर दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
Scuffle reported at Mirpur, during Bangladesh Elections. But no major incident of violence reported in the country so far since voting began earlier today. pic.twitter.com/gTPEnCAVQy — Sidhant Sibal (@sidhant) February 12, 2026
शेख हसीना का गढ़ है गोपालगंज
गोपालगंज सदर के रेशमा इंटरनेशनल स्कूल केंद्र पर भी सुबह करीब 9:30 बजे बम फेंका गया। इस घटना में दो अंसार जवान और एक 14 वर्षीय लड़की घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए क्लिनिक में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। गोपालगंज को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग का गढ़ माना जाता है।
BNP-जमात समर्थकों के बीच झड़प, 9 घायल
मेहरपुर सदर और गंगनी में भी बीएनपी और जमात समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिनमें कुल नौ लोग घायल हुए। भाटपारा में जमात समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीएनपी समर्थित युवकों ने उनके मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश से रोका। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और कई कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
चंदपुर केंद्र पर भी मतदाताओं को रोकने को लेकर विवाद हुआ। मतदान करके लौट रहे सुमन और उनके परिवार पर हमला किया गया, जिसके बाद दोनों दलों के समर्थकों के बीच फिर झड़प हो गई। इस घटना में सुमन, ममून और महबूबुल घायल हुए।
खुलना-2 मतदान केंद्र में झड़प
खुलना-2 के आलिया मदरसा केंद्र पर सुबह 7:30 बजे झड़प हुई। बताया गया कि मतदान शुरू होते ही प्रचार को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद धक्का-मुक्की हुई और मोहिबुज्जमान कोच्चि गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: नाटो में चलती है अमेरिका की दादागिरी…BRICS का नाम लेकर भड़के रूसी विदेश मंत्री! EU पर भी लगाए गंभीर आरोप
45.7 लाख लोग पहली डाल रहे वोट
देशभर में लगभग 12.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम मानी जा रही है, क्योंकि करीब आधे मतदाता 18 से 37 वर्ष के हैं और लगभग 45.7 लाख लोग पहली बार वोट डाल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
