Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरीफ उस्मान हादी का हत्यारा कहां गया? बांग्लादेश पुलिस ने दिया अपडेट, बांग्लादेश में हिंसा जारी

Sharif Osman Hadi: बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मुख्य आरोपी के ठिकाने को लेकर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 22, 2025 | 07:45 AM

शरीफ उस्मान हादी का हत्यारा कहां गया? बांग्लादेश पुलिस ने दिया अपडेट, बांग्लादेश में हिंसा जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangladesh Violence News: बांग्लादेश पुलिस ने रविवार को कहा कि शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के ठिकाने के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। यह बयान हादी की इंकलाब मंच पार्टी द्वारा शनिवार को अंतरिम सरकार को दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के एक दिन बाद आया है, जिसमें उसकी हत्या के जिम्मेदार लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई थी।

गृह मंत्रालय में एक आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक (IGP) खोंडाकर रफीकुल इस्लाम ने कहा कि एजेंसियां बंदूकधारी के रूप में पहचाने गए फैसल करीम मसूद को ढूंढने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा, “हमें फैसल के ठिकाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हमारी फोर्सेस और खुफिया एजेंसियां इस बारे में काम कर रही हैं।”

देश से फरार होने के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं

आईजीपी ने यह भी बताया कि संदिग्ध फैसल करीम मसूद के देश से फरार होने के बारे में कोई विश्वसनीय जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या से किसी राजनीतिक दल के जुड़े होने का अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने कहा कि प्रथम दृष्टया शरीफ उस्मान हादी की हत्या राजनीतिक रूप से प्रेरित लगती है, क्योंकि कोई व्यक्तिगत मकसद नजर नहीं आ रहा है। हालांकि, हम सभी एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बरातियों से भरी बस, 13 की मौत और 34 घायल

जॉर्डन ने दिया ईरान को बड़ा धोखा! चुपके से तैनात किए 12 अमेरिकी फाइटर जेट, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल

Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन और कई अन्य दिग्गजों पर नए दस्तावेजों में नरभक्षण के चौंकाने वाले दावे

अमेरिका की ट्रंप सरकार ने जारी की 25,000 खूंखार अपराधियों की लिस्ट, 89 भारतीयों के नाम शामिल

कौन थे उस्मान हादी?

शरीफ उस्मान हादी शेख हसीना की सरकार के खिलाफ छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता थे और अपने भारत विरोधी रुख के लिए जाने जाते थे। वह 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों के लिए इंकलाब मंच पार्टी से उम्मीदवार थे। 12 दिसंबर को, मध्य ढाका के बिजॉयनगर इलाके में चुनाव अभियान के दौरान नकाबपोश बंदूकधारियों ने उन्हें गोली मार दी थी। इलाज के दौरान, वह 18 दिसंबर को सिंगापुर में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- आग से मत खेल अमेरिका…ताइवान को हथियार मिलते ही बौखलाया बीजिंग, शुरू होने वाला है महायुद्ध?

हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई, जिसमें हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी की गई। हादी को शनिवार को ढाका विश्वविद्यालय मस्जिद के पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के बगल में कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया।

Bangladesh police say no concrete lead yet on prime suspect in youth leader hadi killing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2025 | 07:45 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.