भारतीयों को नौकरी दी तो…आग में घी डालने में लगा इंकलाब मंच, सरकार के समाने रखी दी ये 4 बड़ी शर्तें
Bangladesh News: इंकलाब मंच ने उस्मान हादी की हत्या के बाद चार मांगें रखीं: हत्यारों की गिरफ्तारी, भारतीय वर्क परमिट रद्द, शेख हसीना प्रत्यर्पण और भारत के खिलाफ ICJ में मामला दायर करना।
- Written By: अक्षय साहू
सांकेतिक तस्वीर
Inquilab Manch Demands Cancellation Indians Work Permit: बांग्लादेश में जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे है, कट्टपंथी संगठनों की ओर से भारत विरोधी बयानबाजी और लोगों को भड़काने की सिलसिला तेज हो गया है। इन तत्वों ने अपनी आंतरिक समस्याओं का दोष भारत पर डालना शुरू कर दिया है। शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद से यह भारत विरोधी समूह ज्यादा सक्रिय हो गए हैं।
इन तत्वों को मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने भी बढ़ावा दिया है, जिससे इनकी आवाज और प्रभाव में और भी वृद्धि हुई है। हाल ही में इंकलाब मंच के प्रवक्ता उस्मान हादी की हत्या ने एक नई राजनीतिक और सामाजिक हलचल मचाई है। इंकलाब मंच ने हादी की हत्या को लेकर शेख हसीना की वापसी और कई अन्य मुद्दों पर अपनी चार प्रमुख मांगें रखी हैं।
भारत के खिलाफ जहर उगल रहा इंकलाब मंच
इंकलाब मंच भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहा है। इस मंच ने भारत से मांग की है कि यदि वह शेख हसीना को सौंपने में विफल रहता है, तो इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में ले जाया जाए। इसके अलावा, इंकलाब मंच ने बांग्लादेश में काम कर रहे सभी भारतीयों के वर्क परमिट को रद्द करने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
क्या है इंकलाब मंच की मांगें?
- हादी की हत्या में शामिल दोषियों को अगले 24 दिनों के भीतर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।
- यदि भारत शेख हसीना को प्रत्यर्पित नहीं करता है, तो भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर किया जाए।
- बांग्लादेश की स्वतंत्रता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए बांग्लादेश में काम कर रहे भारतीयों के वर्क परमिट को रद्द किया जाए।
- बांग्लादेश की खुफिया और पुलिस एजेंसियों द्वारा हादी की हत्या के बारे में अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं, जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इन अधिकारियों की पहचान कर उन्हें बर्खास्त किया जाए और न्याय के दायरे में लाया जाए।
यह भी पढ़ें: किम जोंग उन ने फिर दिखाया हथियारों का दम, क्रूज मिसाइल का किया परीक्षण, अमेरिका से निपटने की तैयारी
हादी के हत्यारों की गिरफ्तार पर जोर
इंकलाब मंच के सदस्य सचिव ने स्पष्ट किया कि इन मांगों में सबसे महत्वपूर्ण है उस्मान हादी के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना और मुकदमा पूरा करना। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी तीन मांगें इस अंतरिम सरकार के दौरान पूरी की जानी चाहिए।
