कतर में गिरफ्तार बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख अब्दुल हन्नान, 27 करोड़ टका के संदिग्ध लेन-देन का आरोप

Bangladesh Former Air Chief Arrest: बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिया गया। उन पर आय से अधिक संपत्ति और करोड़ों टका के संदिग्ध लेन-देन के आरोप हैं।
Bangladesh Ex Air Chief Sheikh Abdul Hannan Arrest
बांग्लादेश के पूर्व एयर चीफ शेख अब्दुल हन्नान गिरफ्तारसोर्स -सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को 15 अक्टूबर को कतर में हिरासत में लिए जाने की सूचना है।

ACC के अनुसार, उन पर 3.28 करोड़ टका की आय से अधिक संपत्ति और 27.63 करोड़ टका के संदिग्ध लेन-देन के आरोप हैं।

जांच में उनकी पत्नी और कथित विदेशी संपत्तियों से जुड़े मामले भी सामने आए हैं।

Bangladesh Ex Air Chief Sheikh Abdul Hannan Arrest: बांग्लादेश के पूर्व वायुसेना प्रमुख शेख अब्दुल हन्नान को कतर में हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (ACC) के मुताबिक, हन्नान पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बैंक खातों के जरिए करोड़ों टका के संदिग्ध लेन-देन के आरोप हैं। जांच की आंच उनकी पत्नी तक भी पहुंची है। आयोग ने उनकी कथित विदेशी संपत्तियों की भी पड़ताल की है। जानिए, पूर्व एयर चीफ पर क्या आरोप हैं और जांच में अब तक क्या सामने आया है।

कतर में कब हुई गिरफ्तारी?

बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के उपनिदेशक मोहम्मद अख्तरुल इस्लाम के अनुसार, कतर के अधिकारियों ने शेख अब्दुल हन्नान को 15 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। आयोग को इंटरपोल के ईमेल के जरिए इसकी आधिकारिक सूचना मिली।

आयोग के मुताबिक, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पिछले साल जुलाई में हन्नान के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक आयोग अधिनियम, धनशोधन रोकथाम अधिनियम और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप दायर करने की मंजूरी दी गई थी।

Bangladesh Ex Air Chief Sheikh Abdul Hannan Arrest
लाहौर में लश्कर के आतंकी की रहस्यमय मौत, चौथी मंजिल से गिरा हाफिज सईद का करीबी अबू हाशिम

3.28 करोड़ टका की कथित बेनामी संपत्ति का आरोप

ACC के अनुसार, जांच में हन्नान पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक करीब 3.28 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। इसके अलावा, उनके छह बैंक खातों के जरिए करीब 27.63 करोड़ बांग्लादेशी टका के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी का पता लगाया गया है।

पत्नी पर भी आय से अधिक संपत्ति का आरोप

इस मामले में हन्नान की पत्नी भी आरोपी हैं। आयोग का आरोप है कि उन्होंने अपने पति की मदद से आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक करीब 1.91 करोड़ बांग्लादेशी टका की संपत्ति अर्जित की।

जांच एजेंसी के मुताबिक, पत्नी के नाम पर मौजूद 32 बैंक खातों के जरिए लगभग 1.18 करोड़ टका के संदिग्ध लेन-देन का भी पता चला है।

Bangladesh Ex Air Chief Sheikh Abdul Hannan Arrest
बांग्लादेश में हिंदू आस्था से फिर खिलवाड़! दुर्गा मूर्तियों के तोड़फोड़ पर अवामी लीग बोली- 2001 जैसे बने हालात

कनाडा और दुबई तक फैली संपत्तियों की जांच

जांचकर्ताओं ने शेख अब्दुल हन्नान की कथित विदेशी संपत्तियों का पता कनाडा और दुबई तक लगाया है। इसके अलावा, तीन अलग-अलग देशों में उनके बच्चों के नाम पर पंजीकृत संपत्तियों की जानकारी भी सामने आने की बात कही गई है।

मार्च में ढाका की एक अदालत ने ACC की दो अलग-अलग अर्जियों पर कार्रवाई करते हुए जांच के तहत हन्नान और उनकी पत्नी के आयकर रिकॉर्ड जब्त करने का आदेश दिया था। इससे पहले, आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के बाद अदालत ने हन्नान के दो अपार्टमेंट कुर्क करने और उनके बैंक खातों पर रोक लगाने का आदेश भी दिया था।

1984 में वायुसेना में हुए थे शामिल

बता दें कि शेख अब्दुल हन्नान वर्ष 1984 में जनरल ड्यूटी पायलट के तौर पर बांग्लादेश वायुसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने 12 जून 2021 को बांग्लादेश के 16वें वायुसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था। वह 11 जून 2024 को सेवानिवृत्त हुए।

रिपोर्टों के मुताबिक, बांग्लादेश के पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल मोहम्मद नाजमुल हसन भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का सामना कर रहे हैं और वह वर्तमान में विदेश में मौजूद हैं। हालांकि, उनके खिलाफ विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का कोई अदालती आदेश जारी नहीं होने की बात कही गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com