लाहौर में लश्कर के आतंकी की रहस्यमय मौत, चौथी मंजिल से गिरा हाफिज सईद का करीबी अबू हाशिम

Abu Hashim Mysterious Death Lahore Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य चौधरी मोहम्मद सरवर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मरकज कुदेसिया की चौथी मंजिल से गिरा था।
Lashkar Terrorist Abu Hashim Image
लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य चौधरी मोहम्मद सरवरसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य अबू हाशिम की मौत।

  • मरकज कुदेसिया की चौथी मंजिल से गिरने की खबर।

  • अमेरिका ने 2016 में घोषित किया था आतंकवादी।

  • हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था चौधरी मोहम्मद सरवर।

  • लश्कर के फंड जुटाने और वित्तीय गतिविधियों में निभाता था अहम भूमिका।

Lashkar Terrorist Abu Hashim: पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ सदस्य चौधरी मोहम्मद सरवर उर्फ अबू हाशिम की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को वह मरकज कुदेसिया की चौथी मंजिल से गिर गया था।  सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत होने की खबर है।  हालांकि, उसकी मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। सरवर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में शामिल था। वह संगठन के लिए फंड जुटाने और वित्तीय गतिविधियों को संभालने का काम करता था। उसे हाफिज सईद और संगठन के मौजूदा डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी का करीबी सहयोगी बताया जाता था।

US ने 2016 में घोषित किया था आतंकवादी

अमेरिका के वित्त विभाग ने 2016 में सरवर को आतंकवादी घोषित किया था। उस समय वह लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख था। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, वह संगठन में लंबे समय से सक्रिय था और उसके वरिष्ठ नेताओं के साथ करीबी संबंध थे।

अमेरिका ने सरवर और लश्कर के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य शाहिद महमूद पर कार्रवाई करते हुए उनकी अमेरिकी अधिकार क्षेत्र में आने वाली संपत्तियों को प्रतिबंधित कर दिया था। इस कदम का उद्देश्य संगठन के फंडिंग नेटवर्क को कमजोर करना था।

Lashkar Terrorist Abu Hashim Image
पाकिस्तान में राम मंदिर गिराने की कोशिश, 200 साल पुराने हिंदू मंदिर को किया सील

हाफिज सईद का करीबी था सरवर

सरवर पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) की पंजाब इकाई का अध्यक्ष भी था। इस संगठन को जमात-उद-दावा की राजनीतिक शाखा माना जाता है। पीएमएमएल के एक प्रवक्ता ने उसकी मौत की पुष्टि की। संगठन के मुताबिक, सरवर नमाज पढ़ने के लिए घर से मस्जिद जा रहा था, तभी वह गिर पड़ा। हालांकि, संगठन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। मीडिया रिपोर्टों में चौथी मंजिल से गिरने और सिर में चोट लगने की बात कही गई है।

मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के बारे में अधिकारियों का कहना है कि वह 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। उसे आतंकवाद के वित्तपोषण से जुड़े मामलों में सजा सुनाई गई थी। सरवर की मौत ने पाकिस्तान में पहले हुई एक ऐसी ही घटना की याद दिला दी है। 2016 में जाली करेंसी के सरगना जावेद खनानी की भी कराची में एक निर्माणाधीन इमारत से गिरने के बाद मौत हो गई थी।

Lashkar Terrorist Abu Hashim Image
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ी वारदात, हाईवे पर गाड़ी रोक 20 पुलिसवालों को उठा ले गए हथियारबंद लोग
Navbharat Live
navbharatlive.com