यूनुस के वादे खोखले…बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा
Bangladesh Hindu Man Killed: बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले मौलवी बाजार में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार की हत्या, हाथ-पैर बंधे, शरीर पर गहरे घाव, सुरक्षा और तनाव पर सवाल उठे।
- Written By: अक्षय साहू
बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Election Violence: बांग्लादेश में आज हो रहे आम चुनाव के मतदान से ठीक पहले मौलवी बाजार इलाके में एक हिंदू युवक रतन साहूकार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय रतन का शव बुधवार सुबह 10 बजे चम्पारा इलाके के चाय बागानों में पाया गया। रतन पेशे से इसी बागान में काम करता था।
शव बरामद होने के समय उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गहरे घाव थे, जिनसे लगातार खून बह रहा था। रतन के सहकर्मियों का कहना है कि यह एक सोची-समझी हत्या लगती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह वारदात चुनावी हिंसा से जुड़ी है या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश है।
घटना से हिंदू समुदायों में डर का माहौल
चुनाव से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय में डर और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। रतन रोज की तरह चाय बागान में काम करने गया था, लेकिन बुधवार की सुबह उसकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके साथियों ने उसे मृत अवस्था में पाया, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे मारने से पहले बंधक बनाया गया और प्रताड़ित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
ग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
कीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
शरीर पर धारदार हथियारों से वार के निशान
चश्मदीदों और रतन के सहकर्मियों के अनुसार, उसके शरीर पर धारदार हथियारों से वार किए गए थे। बहता हुआ खून और गहरे घाव उसकी निर्मम हत्या की पुष्टि कर रहे हैं। सहकर्मियों ने मौके पर ही इसे हत्या करार देते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: बंद कमरे में 3 घंटे चली ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग…ईरान से लेकर गाजा तक पर बात, जानें किन चीजों पर बनी सहमति?
सुरक्षा को लेकर उठे गंभीर सवाल
बांग्लादेश में चुनाव और सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वोटिंग से कुछ ही घंटे पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े कर दिए हैं। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या मतदाताओं को डराने के लिए की गई थी या इसके पीछे कोई अन्य मकसद था। इलाके में तनाव अभी भी व्याप्त है। बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से ही अल्पसंख्यकों खास कर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा बढ़ गई है।
