सिर्फ BNP की नही… जीत के बाद तारिक रहमान का पहला बड़ा बयान, कहा- तानाशाही की अब कोई जगह नहीं
Tarique Rahman Speech: बांग्लादेश चुनाव में प्रचंड जीत के बाद तारिक रहमान ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र की बहाली, कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।
- Written By: अमन उपाध्याय
तारिक रहमान, फोटो (सो.सोशल मीडिया)
Bangladesh Latest News Hindi: बांग्लादेश में हुए ऐतिहासिक 13वें आम चुनाव के परिणामों ने देश की राजनीतिक दिशा बदल दी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बंपर जीत के बाद, पार्टी के अध्यक्ष और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तारिक रहमान ने पहली बार मीडिया और देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने न केवल अपनी जीत का जश्न मनाया बल्कि आने वाली चुनौतियों और देश के भविष्य के लिए अपना रोडमैप भी पेश किया।
लोकतंत्र की जीत और जनता का सम्मान
तारिक रहमान ने कहा कि यह जीत महज़ बीएनपी की नहीं है बल्कि उन करोड़ों बांग्लादेशियों की है जिन्होंने लोकतंत्र और स्वतंत्रता में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा। उन्होंने उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने लोकतंत्र की इस लड़ाई में त्याग और बलिदान दिया है। रहमान के अनुसार, आज देश में सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता और अधिकारों की बहाली हो रही है और अब जनता की आवाज़ ही शासन व्यवस्था में सर्वोपरि मानी जाएगी।
अर्थव्यवस्था और संस्थाओं का पुनरुद्धार
नई सरकार के सामने मौजूद कठिन परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए तारिक रहमान ने स्पष्ट किया कि उन्हें एक ‘बिखरी हुई विरासत’ मिली है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई है और संवैधानिक व वैधानिक संस्थान लगभग प्रभावहीन हो चुके हैं। उन्होंने वादा किया कि उनकी प्राथमिकता कमजोर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना और चरमराई हुई कानून-व्यवस्था में सुधार करना होगी ताकि देश में एक जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित की जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
लड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
राष्ट्रीय एकता और तानाशाही का अंत
तारिक रहमान ने अपने भाषण में एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बांग्लादेश अब किसी भी कीमत पर दोबारा तानाशाही की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश को किसी का ‘अधीन राज्य’ नहीं बनने दिया जाएगा और बांग्लादेश की संप्रभुता की रक्षा की जाएगी। इस चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी 51 राजनीतिक दलों (जैसे जमात-ए-इस्लामी, एनसीपी और अन्य) का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी से एकजुट रहने की अपील की।
यह भी पढ़ें:- शांति वार्ता पर छाया बादल! जिनेवा समिट से ठीक पहले रूस-यूक्रेन में ड्रोन हमला, दो नागरिकों की मौत
भारत के साथ रिश्तों की नई उम्मीद
जीत के बाद तारिक रहमान का रुख अंतरराष्ट्रीय सहयोग की ओर भी सकारात्मक दिखा है। सूत्रों के अनुसार, बीएनपी नेतृत्व उनके शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की योजना बना रहा है, जो दोनों देशों के बीच भविष्य के रिश्तों में गर्माहट का संकेत हो सकता है। तारिक रहमान ने संकेत दिया कि वे पड़ोसी देशों के साथ सम्मानजनक और मजबूत संबंधों के पक्षधर हैं।
