-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Arms Smuggling Turkey Pakistan Isi Conspiracy India
तुर्की-बांग्लादेश कनेक्शन से हड़कंप, ISI का भारत विरोधी प्लान आया सामने, अलर्ट पर भारतीय एजेंसियां
- Written By: अमन उपाध्याय
Turkiye Pakistan Bangladesh: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में युनूस की अंतरिम सरकार लगातार तुर्किए और आईएसआई के नजदीक होती जा रही है, जिससे भारत की सुरक्षा चिंताएं और गहरी हो गई हैं।

बांग्लादेश-पाकिस्तान और तुर्की, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan Bangladesh Relations: शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश लगातार अराजकता और अस्थिरता से जूझ रहा है। इस उथल-पुथल के माहौल में अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस तुर्किए के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश में हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी दबाव के तहत तुर्किए दक्षिण एशियाई मुस्लिम समुदाय को साधने के लिए बांग्लादेश को अपने पाले में लाना चाहता है।
इसी रणनीति के तहत जमात-ए-इस्लामी, आईएसआई के इशारे पर, यूनुस सरकार को तुर्किए के और करीब जाने के लिए प्रेरित कर रही है। दरअसल, तुर्किए और बांग्लादेश की नजदीकियों के पीछे आईएसआई का असली मकसद छिपा है। आईएसआई चाहती है कि तुर्किए के जरिए बांग्लादेश तक धन, हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति आसानी से हो सके।
क्या है ISI का मकसद?
भारतीय एजेंसियों का कहना है कि बांग्लादेश अब तुर्की से हथियार खरीदने वालों में चौथे स्थान पर आ गया है। उन्हें आशंका है कि तुर्की से मिलने वाले ये हथियार भारत के खिलाफ उपयोग किए जा सकते हैं जिसे गंभीर चिंता माना जा रहा है। एजेंसियों के अनुसार आईएसआई का मकसद बांग्लादेश और तुर्की के बीच नजदीकी बढ़ाना ही हो सकता है। हालांकि भारत के पास ऐसे किसी हमले को नाकाम करने की ताकत मौजूद है, मगर इससे सशस्त्र बलों को एक अनचाही समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
होटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
यूनुस के आने से पड़े रिश्तों में दरार
गौरतलब है कि शेख हसीना के कार्यकाल में भारत और बांग्लादेश के रिश्ते काफी मजबूत बने रहे। उस दौरान सीमा अपेक्षाकृत सुरक्षित थी और दोनों देशों की सेनाएं बिना किसी बड़ी अड़चन के काम कर रही थीं। लेकिन तख्तापलट के बाद जब मोहम्मद यूनुस की सरकार सत्ता में आई, तो दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई। यूनुस सरकार इस दूरी का कारण शेख हसीना को भारत में शरण दिए जाने को बता रही है।
इसी बीच, आईएसआई बांग्लादेश में अपना असर बढ़ा रही है ताकि यूनुस सरकार पर नियंत्रण बना सके। भारतीय खुफिया एजेंसियां इस गतिविधि को लेकर सतर्क हैं, मगर तुर्किये के साथ बांग्लादेश की बढ़ती नजदीकी ने नई चिंता खड़ी कर दी है। तुर्किये लंबे समय से पाकिस्तान का करीबी रहा है और रोहिंग्या शरणार्थियों के मुद्दे पर भी उसने बांग्लादेश का समर्थन किया है।
रक्षा सहयोग और हथियारों की खरीद पर चर्चा
हाल ही में, तुर्किये रक्षा उद्योग एजेंसी के प्रमुख हलुक गोरगुन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने यूनुस और बांग्लादेशी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान रक्षा सहयोग और हथियारों की खरीद पर चर्चा हुई, जिसमें बेराकटार टीबी-2 ड्रोन, टीआरजी-300 रॉकेट सिस्टम, तोपखाने के गोले, राइफलें और मशीन गन शामिल थीं। इसके साथ ही तुर्किये ने नारायणगंज और चटगांव में रक्षा परिसर स्थापित करने का वादा भी किया।
यह भी पढ़े:- इंडोनेशिया में भयानक हादसा, नमाज पढ़ने के दौरान इस्लामिक स्कूल की इमारत ढही; मलबे में फंसे 65 छात्र
इन घटनाओं से बांग्लादेश में आतंकी संगठनों का हौसला बढ़ा है। पाकिस्तान द्वारा पहलगाम हमले के बावजूद तुर्किये ने हमेशा इस्लामाबाद का साथ दिया। यहां तक कि जब भारत ने उस हमले के जवाब में “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया, तब भी तुर्किये खुलकर पाकिस्तान के समर्थन में खड़ा रहा।
तुर्किए और पाकिस्तान का बन रहा नया गठबंधन
खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों का मानना है कि बांग्लादेश, तुर्किए और पाकिस्तान का बन रहा यह नया गठबंधन भारत के लिए खतरे का संकेत है। इन रक्षा समझौतों को केवल सामान्य सहयोग नहीं, बल्कि बड़े रणनीतिक संदर्भ में देखा जाना चाहिए, क्योंकि इनके गलत हाथों में जाने की पूरी आशंका है। बांग्लादेशी सेना भली-भांति जानती है कि भारतीय सशस्त्र बलों से सीधी टक्कर लेना उसके बस की बात नहीं है, लेकिन असली समस्या यह है कि फैसले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई लेती है। जमात के सहारे आईएसआई कट्टरपंथी संगठनों को भारत पर हमले के लिए उकसाती है। उनका मानना है कि यदि भारत ऐसे किसी हमले का जवाब देगा, तो तुर्किए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा होगा।
Bangladesh arms smuggling turkey pakistan isi conspiracy india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













