बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी सेंधमारी! ढाका एयर बेस से गिराफ्तार किए गए 10 एयरमैन, जानें क्या है पूरा मामला
Bangladesh Air Force High Alert: बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी संगठन TTP की घुसपैठ से हड़कंप मच गया है। ढाका में छापेमारी के दौरान कई अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि कुछ के विदेश भागने की खबर है।
- Written By: अक्षय साहू
बांग्लादेश एयरफोर्स हाई अलर्ट (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Bangladesh Air Force Airman Terrorist Connections: बांग्लादेश (Bangladesh) की वायु सेना में हड़कंप मच गया है, जब पता चला कि कुछ अधिकारियों और एयरमैन का पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से संभावित संबंध हो सकता है। इसके बाद वायु सेना की खुफिया शाखा ने अपने कर्मियों की निगरानी बढ़ा दी है। 20 अप्रैल की सुबह, ढाका में एयर फोर्स के कम से कम दो ठिकानों पर छापेमारी की गई।
इस दौरान दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दस अन्य कर्मियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वहीं, नौ से दस कर्मी फरार बताए जा रहे हैं। अभी तक गिरफ्तार किए गए अधिकारियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
बांग्लादेशी वायु सेना में TTP की पकड़ मजबूत
ढाका स्थित बांग्लादेश एयर फोर्स मुख्यालय ने छापों और हिरासत में लिए जाने की घटनाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्टों के अनुसार, जांच में एयर फोर्स के अधिकारियों और रैंकों के बीच TTP से जुड़े संपर्कों की जांच की जा रही है। खास बात यह है कि छापेमारी के समय सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर थे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन
क्या यही है ‘सच्चे दोस्त’ का असली चेहरा! भारत को नर्क बताने पर ट्रंप पर भड़के US सांसद, कहा- वो जाहिल…
Donald Trump ने भारत को कहा ‘नर्क’… ईरानी कॉन्सुलेट और डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगाई कड़ी फटकार
फरार एयरमैन चार बताए जा रहे हैं, जो पाकिस्तान, पुर्तगाल, तुर्की और न्यूजीलैंड भाग चुके हैं। इसके अलावा, बांग्लादेश (Bangladesh) आर्मी के दो अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। छापेमारी एक सप्ताह से अधिक समय तक चली और कम से कम तीन एयरबेस तक फैली। इसके बाद सभी सिविल अधिकारियों की छुट्टियों को निलंबित कर दिया गया।
निशाने पर कई और अधिकारी
BAF की खुफिया शाखा के अधिकारियों को शक है कि जांच के दायरे में आए अधिकारी और अन्य कर्मी TTP से जुड़े हो सकते हैं। जूनियर कमीशन अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे सभी लीडिंग एयरक्राफ्टमैन (LACs) और अधीनस्थ रैंक के फोन जब्त कर 3 बजे तक रक्षा शाखा मुख्यालय में जमा करें।
रिपोर्टों के अनुसार, चार से पांच एयरमैन TTP से जुड़े पाए गए हैं। इनमें कुछ BAF की कॉक्स बाजार इकाई, 25वीं स्क्वाड्रन (चटगांव) और 18वीं स्क्वाड्रन (जेसोर) में तैनात थे। दो फरार एयरमैन AKR में तैनात थे, जो ढाका के कुर्मीटोला में स्थित BAF के एक प्रमुख अड्डे और चटगांव एयरमैन ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से जुड़े थे।
यह भी पढ़ें- भारत के बिना नहीं होता QUAD…पूर्व अमेरिकी मंत्री का खुलासा, मोदी के लिए जिद पर अड़े थे जो बाइडन
क्या है तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान?
TTP यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सक्रिय एक सशस्त्र समूह है। इसे पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है और यह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ घातक हमलों के लिए कुख्यात है। पाकिस्तान ने इसे देश के भीतर दुश्मन नंबर 1 घोषित किया है।
