Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बैंकॉक की सड़कों पर सनकी का तांडव, पहले 5 लोगों को गोलियाें से भूना, फिर खुद…

Bangkok News: बैंकॉक के प्रसिद्ध ओ टो कोर मार्केट में सोमवार को हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए 5 लोगों की जान ले ली और फिर खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मालले की जांच कर रही है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Jul 29, 2025 | 02:43 PM

बैंकॉक सामूहिक गोलीबारी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangkok Mass Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक मास शूटिंग में छह लोगों की मौत हो गई है। हमला बैंकॉक के ओ टो कोर मार्केट (Or Tor Kor Market) में हुआ, जो प्रसिद्ध चतुचक मार्केट के करीब स्थित है और आमतौर पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों से भरा रहता है।

मारे गए लोगों में चार सुरक्षा गार्ड, एक महिला और खुद हमलावर शामिल हैं। जिसने फायरिंग के बाद खुद को गोली मार ली थी। यह जानकारी बैंकॉक के अस्पतालों पर नजर रखने वाले संस्थान इरावन आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ने दी। पुलिस हमलावर की पहचान करने और हमले के कारणों को पता लगाने की कोशिश कर रही है।

हमलावर की पहचान में जुटी पुलिस

बैंक सुए जिले के डिप्टी पुलिस प्रमुख वोरापत सुकथाई ने बताया कि सोमवार को हुआ घटना को फिलहाल एक मास शूटिंग के रूप में देखा जा रहा है। सुकथाई ने कहा, “पुलिस हमलावर की पहचान करने और हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।” उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस गोलीबारी का कोई संबंध थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद से हो सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

चीन का VT-4 टैंक निकला ‘कबाड़’ थाईलैंड-कंबोडिया जंग में खुली पोल, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर फिर तनाव! मोर्टार हमले में सैनिक घायल, संघर्षविराम टूटने का आरोप

‘फुस्स’ हुआ ट्रंप का दावा! थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर फेल, 48 घंटे में ही थाई सीमा में घुसे 250 ड्रोन

Donald Trump बोले अमेरिका है ‘असली संयुक्त राष्ट्र’, थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध रुकवाने का लिया श्रेय

Police Update: Six dead after a mass shooting at Bangkok’s Or Tor Kor market in Thailand, four security guards, one vendor, and the shooter, who shot himself. Three others were injured in the country’s latest shooting tragedy. Police are investigating the motive. pic.twitter.com/yj59TFS2K6 — GeoTechWar (@geotechwar) July 28, 2025

थाईलैंड में इस प्रकार की गोलीबारी की घटना नई नहीं है, यहां आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। इसकी सबसे बड़ी वजह है देश में हथियार रखने को लेकर लचीला कानून, इसके अलावा यहां गन कंट्रोल कानूनों के पालन में ढिलाई भी एक अहम वजह है। इसके चलते यहां इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आती है।

ये भी पढ़ें: ‘मैं मर चुकी थी…’ यमराज को चकमा देकर लौटी महिला, सच्चाई सुनकर कांप उठे लोग

थाईलैंड-कंबोडिया बीच सीमा विवाद

इस हमले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि इस समय थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद अपने चरम पर है। दोनों देशों के बीच लंबे समय सीमा विवाद चल रहा है। जिसका मुख्य केंद्र प्रीह विहार मंदिर का क्षेत्र है। वर्ष 1962 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने यह क्षेत्र कंबोडिया का हिस्सा घोषित किया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। समय-समय पर दोनों देशों की सेनाएं इस क्षेत्र में आमने-सामने आती रही हैं, और कई बार झड़पों तथा गोलीबारी की घटनाएं भी हुई हैं।

Bangkok market shooting kill 5 gunman dies by suicide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 04:14 PM

Topics:  

  • Bangkok
  • Thailand
  • Thailand Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.