Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bengaluru Daycare Case: मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी

Bengaluru Daycare Case: डेकेयर सेंटर में बच्चों से कथित मारपीट के मामले में आरोपी विजयलक्ष्मी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस CCTV के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 03, 2026 | 05:36 PM

बेंगलुरु के डेकेयर सेंटर की आरोपी विजयलक्ष्मी गिरफ्तार (सोर्स- एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

Bengaluru Daycare Case In Vijayalakshmi Arrest: बेंगलुरु के चर्चित डेकेयर सेंटर में मासूम बच्चों के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ा था। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो फुटेज में विजयलक्ष्मी को छोटे बच्चों के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में एक दूसरे आरोपी को भी पुलिस के हिरासत में लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस की विशेष टीम के द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब डेकेयर सेंटर की कर्मचारी सुजाता को वहां के नौकरी से हटाया गया। पूछताछ के लिए उसे भी बुलाया गया है।

कई कर्मचारियों से पूछताछ

पुलिस के द्वारा विजयलक्ष्मी की मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। वहीं उसमें मौजूद डेटा को रिकवर किया जा रहा है, जिसके अहम सबूत प्राप्त किया जा सके। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों की जांच, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और वहां मौजूद गवाहों के बयानों को दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। तो वहीं अब तक डेकेयर सेंटर के आठ से दस कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके अलावा वहां पढ़ने वाले तीन बच्चों के अभिभावकों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पत्नी कमाती है तो गुजारा भत्ता क्यों? हाई कोर्ट ने रद्द किया ₹20,000 महीने देने का आदेश, जानें पूरा मामला

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ड्रग्स की बड़ी खेप: 11 करोड़ के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार

कर्नाटक: प्रेमिका के अपहरण के बाद कार में किया धमाका, प्रेमी की मौत; चलती गाड़ी से कूदकर युवती ने बचाई जान

Bharat Ke Veer Fund: 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम

सरकार ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खड़गे ने इस “जघन्य” घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मासूम बच्चों के खिलाफ अपराधों को लेकर सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति है। उन्होंने संबंधित विभाग से विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है।

प्रियंक खड़गे ने कहा कि डेकेयर सेंटर और क्रेच संचालकों को तय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। खासकर पांच से दस वर्ष तक के बच्चों की देखभाल करने वाली संस्थाओं से कहीं अधिक जिम्मेदारी और उच्च मानकों की अपेक्षा की जाती है

वायरल वीडियो बना कार्रवाई का आधार

दरअसल यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर कुछ हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होने लगे। इन वीडियो में ब्रूकफील्ड स्थित एक निजी कंपनी के परिसर में संचालित सोसायटी जनरल बेबी केयर सेंटर में छोटे बच्चों के साथ कथित मारपीट और अमानवीय व्यवहार होता दिखाई दिया था। वीडियो बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) तक भी पहुंचाए गए। मामले में पांच आरोपियों की पहचान मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु और बिंदु के रूप में हुई है।

बच्चों की सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई

बता दें कि बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने इस हैरान कर देने वाले वीडियो देखने के बाद इस घटना को “गंभीर” और “जघन्य” बताया। वहीं इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई है, जिसने डेकेयर सेंटर का निरीक्षण किया है और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- चंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल

आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज

एचएएल पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(2) तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता तिलकेश कुमार के अनुसार, आरोपियों ने मासूम बच्चों के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की। आरोप है कि बच्चों को पीटा जाता था, बाथरूम में बंद किया जाता था, डराने के लिए वॉशिंग मशीन में बैठाया जाता था, जबरन वेस्टर्न टॉयलेट पर बैठाया जाता था और उनके मुंह में पानी की पाइप डालकर उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।

Bengaluru daycare abuse case vijayalakshmi judicial custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 05:35 PM

Topics:  

  • Bangkok
  • Bengaluru Crime News
  • Karnataka Government
  • Karnataka News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.