Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बगदाद से हो सकता है गाजा के लिए बड़ा ऐलान, शुरू हुआ अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन

इराक की राजधानी बगदाद में शनिवार को अरब लीग शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस सम्मेलन में अरब देशों के सभी नेता शामिल हो रहे हैं। यहां गाजा की स्थिति को लेकर शांति योजना पर बातचीत की संभावना भी जताई जा रही है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 17, 2025 | 05:20 PM

बगदाद से हो सकता है गाजा के लिए बड़ा ऐलान फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

बगदाद: अरब लीग का वार्षिक सम्मेलन शनिवार को बगदाद में शुरू हो गया है, जहां मध्य पूर्व के क्षेत्रीय नेता गाजा युद्ध जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं। इस बैठक में इजरायल-हमास के हालिया संघर्ष और गाजा में बढ़ते मानवीय संकट पर गंभीर बातचीत होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब पिछले 48 घंटे में इजरायली सेना ने गाजा में कम से कम 108 फिलिस्तीनों की हत्या की है।

मार्च में काहिरा में हुए आपातकालीन अरब शिखर सम्मेलन में नेताओं ने साफ कहा था कि वे गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए समर्थन करते हैं, लेकिन बिना किसी जबरन विस्थापन के। गाजा की करीब 20 लाख की आबादी के जबरन हटाए जाने की संभावना पर कई देशों ने विरोध जताया था। जनवरी में इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम के टूटने के बाद से क्षेत्र में तनाव और हिंसा बढ़ गई है। पिछले कुछ हफ्तों में गाजा पर इजरायली हवाई हमलों की तीव्रता और जानलेवा असर में काफी वृद्धि हुई है।

हमास को पूरी तरह खत्म करने का प्लान

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वे हमास को पूरी तरह समाप्त करने के लिए सैन्य कार्रवाई को और अधिक तीव्र करेंगे। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक कि हमास के सभी आतंकवादी पूरी तरह खत्म न हो जाएं।

सम्बंधित ख़बरें

नेतन्याहू की ईरानियों से आजादी की अपील: अयातुल्लाह शासन उखाड़ फेंकने का आह्वान, यरूशलेम पर गिरी मिसाइलें

कैलिफोर्निया के आसमान में दिखा अमेरिका का ‘Doomsday Plane’, क्या ये है ईरान के साथ परमाणु युद्ध की बढ़ती आहट?

‘ईरान के कई टॉप परमाणु वैज्ञानिक खत्म’, पहली बार दुनिया के सामने आए नेतेन्याहू, बोले-नहीं रूकेंगे इजरायली हमले

‘मुझे कोई दिलचस्पी नहीं…’ ईरान जंग के बीच नोबेल शांति पुरस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की क्षेत्रीय यात्रा ने इस सम्मेलन की शुरुआत से पहले माहौल को प्रभावित किया। उम्मीद थी कि ट्रंप गाजा में युद्धविराम के लिए कोई नई पहल करेंगे, लेकिन ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ। हालांकि, उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की और अमेरिका की ओर से सीरिया पर लगे प्रतिबंध हटाने का वादा किया, जिससे और विवाद पैदा हो गया।

ये भी पढ़ें- लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक की गूंज, हवाई हमले में उड़ाया हिजबुल्लाह का वरिष्ठ कमांडर

अहमद अल-शरा, जिन्हें पहले अबू मोहम्मद अल-गोलानी के नाम से जाना जाता था, 2003 में इराक पर अमेरिकी आक्रमण के बाद अल-कायदा के विद्रोहियों से जुड़ गए थे। उन पर इराक में आतंकवाद के आरोप लगे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी है।

सम्मेलन में शामिल कई देशों के लिए मौका

बगदाद में हो रहे इस सम्मेलन में शामिल कई देशों के लिए यह एक मौका है कि वे गाजा की स्थिति, इजरायल की सैन्य रणनीति और अमेरिका की भूमिका पर एकजुट होकर चर्चा करें। माना जा रहा है कि सम्मेलन में मानवीय सहायता, शांति प्रक्रिया और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त कदम उठाने जैसे विषयों पर प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे।

Baghdad arab league summit major announcement for gaza

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 05:20 PM

Topics:  

  • Gaza
  • Israel
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.