शुभांशु शुक्ला ने भरी अंतरिक्ष की उड़ान, Axiom-4 मिशन लॉन्च- VIDEO
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
- Written By: अक्षय साहू
Axiom-4 मिशन लॉन्च (फोटो- सोशल मीडिया)
फ्लोरिडा: भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। शुभांशु ने 25 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी। वह राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष यात्रा में जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए।
शुभांशु चार सदस्यीय दल का हिस्सा हैं। इससे पहले एक्सिओम-4 मिशन तकनीकी खराबी के कारण कई बार टाला गया था। लेकिन बुधवार को उन्होंने अंतरिक्ष के लिए सफल उड़ान भरी। शुभांशु शुक्ला लखनऊ के रहने वाले हैं और एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन पद पर हैं। एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें स्पेस मिशन के लिए चुना गया था।
WATCH | #Axiom4Mission lifts off from NASA’s Kennedy Space Centre in Florida, US. The mission is being piloted by India’s IAF Group Captain Shubhanshu Shukla. The crew is travelling to the International Space Station (ISS) on a new SpaceX Dragon spacecraft on the company’s Falcon… pic.twitter.com/jPDKcB44NM — ANI (@ANI) June 25, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
170 यात्रियों से भरी एयर अरेबिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोच्चि में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
कतर ने रखी थी गैस प्लांट बंद करने की डील! ईरान के इनकार से बची दुनिया, जानें पूरा मामला
Indian Ship Attack: ओमान हमले में 4 भारतीयों की मौत की खबर झूठी? विदेश मंत्रालय ने बताई सच्चाई
शुभांशु ने यात्रा से पहल दिया देश को संदेश
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा पर जाने से पहले देश को लोगों के नाम खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, नमस्कार, मेरे प्यारे देशवासियों! क्या शानदार सफर है यह! 41 साल बाद भारत एक बार फिर अंतरिक्ष की ऊँचाइयों को छू रहा है। यह केवल एक मिशन नहीं, बल्कि एक सपना है जो साकार हो रहा है। हम इस समय 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, मेरे कंधों पर लहराता तिरंगा मुझे यह एहसास दिला रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं। मेरे साथ आप सभी देशवासी हैं। यह यात्रा केवल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक की नहीं है, यह भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के नए युग की शुरुआत है।मैं चाहता हूं कि आप सब इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनें। आइए, गर्व से भर जाएं और एक साथ मिलकर भारत के इस अंतरिक्ष अभियान को आगे बढ़ाएं। जय हिंद! जय भारत!
मिशन के पायटल हैं शुभांशु
शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन में पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। इस मिशन के दौरान वे 14 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में रहेंगे। उनके साथ मिशन में हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्नेव्स्की मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल हैं। इस पूरी टीम का नेतृत्व नासा की सबसे अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जो इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के लिए जानी जाती हैं।
विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर ढेर, TTP ने बनाया निशाना
लखनऊ में खुशी का माहौल
शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैं। शुभांशु ने जब अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी, उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला पल है। इसे हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते।
