Gadchiroli Students Selected for ISRO Visit: अहेरी के 5 छात्र इसरो बेंगलुरु के एजुकेशन टूर पर
गड़चिरोली जिले के अहेरी पीएमश्री मॉडल हाईस्कूल के 5 विद्यार्थियों का इसरो बेंगलुरु शैक्षणिक सैर के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और उपग्रह तकनीक को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिलेगा।
गड़चिरोली, ब्यूरो. जिप गड़चिरोली के कार्यकारी अधिकारी सुहास गाडे के अभिनव उपक्रम से अहेरी के पीएमश्री मॉडल हाईस्कूल के 5 विद्यार्थियों की भारतीय अंतराल संशोधन संस्था इसरो बेंगलुरु में शैक्षणिक सैर के लिए चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों में आरुष महेश बेजांकीवार, सुरेश चव्हाण, सोहम सूर्यकट मोरे, साक्षी बालाजी रेशे तथा माही प्रमोद रामटेके का समावेश है. इस उपक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों को हवाई जहाज से बेंगलुरु में जाकर इसरो के अंतराल संशोधन केंद्र को प्रत्यक्ष भेंट देने का अवसर मिलने वाला है.
इस भेंट के दौरान विद्यार्थियों को अंतराल विज्ञान, उपग्रह तकनीक तथा विभिन्न वैज्ञानिक प्रकारों की जानकारी प्रत्यक्ष देखने व समझने का अवसर मिलने वाला है. ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र के विद्यार्थियों में विज्ञान विषय को लेकर रुचि निर्माण हो तथा उन्हें विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिले, इस उद्देश्य से उपक्रम चलाया गया. इस सैर के चलते विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा, भविष्य में वैज्ञानिक होने की प्रेरणा मिलेगी, ऐसा विश्वास व्यक्त किया है. इस चयन के चलते स्कूल के शिक्षक, अभिभावक व ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया है. 07 जीजीपी 6
