ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में दिखा अनोखा नजारा, 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर सांसद ने दिया भाषण, VIDEO वायरल

Australian Senate Viral Video: ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फातिमा पेमैन अपनी 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर संसद में संबोधन करती नजर आईं। वीडियो में लिडिया थॉर्प बच्ची संग खेलती दिखीं।
Fatima Payman Baby Australian Senate
ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फातिमा पेमैन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ऑस्ट्रेलियाई सीनेटर फातिमा पेमैन अपनी 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर सदन पहुंचीं।

  • पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सीनेटर ने बच्ची के साथ संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लिया।

  • निर्दलीय सीनेटर लिडिया थॉर्प बच्ची के साथ पीकाबू खेलती नजर आईं।

  • संसद के भीतर मां और बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fatima Payman Baby Australian Senate: ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स संसद में कुछ दिन पहले लिबरल पार्टी के सांसद जॉर्डन लेन ने अपनी पार्टनर नताली हिसी को शादी के लिए प्रपोज किया था। उनके इस अंदाज ने दुनियाभर में लोगों का ध्यान खींचा था। अब ऑस्ट्रेलिया की सीनेट से एक और ऐसा ही दिलचस्प नजारा सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान करने के साथ-साथ भावुक भी कर दिया। 

दरअसल, एक महिला सीनेटर सदन की कार्यवाही के दौरान अपनी 6 महीने की बेटी को गोद में लेकर संबोधन करती नजर आईं। इस दौरान सीनेटर अपनी संसदीय जिम्मेदारियां भी निभाती रहीं। वहीं, सदन में मौजूद एक अन्य सीनेटर बच्ची के साथ खेलती दिखाई दीं।

बेटी को गोद में लेकर सदन में दिया भाषण

सीनेट की कार्यवाही के दौरान पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की निर्दलीय सीनेटर फातिमा पेमैन अपनी 6 महीने की बेटी आलिया को गोद में लेकर सदन को संबोधित करती नजर आईं। सामने आए वीडियो में पेमैन डिस्पैच बॉक्स के पास खड़ी होकर दूसरे सांसदों से बातचीत करती और प्रस्ताव रखती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी बेटी आलिया भी सुरक्षित रूप से उनकी गोद में मौजूद थी। संसद के भीतर मां और बेटी का यह खूबसूरत नजारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Fatima Payman Baby Australian Senate
इटली में सोनिया गांधी का घर किसने खरीदा? राहुल-प्रियंका से मांगी ये खास चीजें

दूसरी सीनेटर ने बच्ची के साथ खेलकर खींचा ध्यान

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक और दिलचस्प पल देखने को मिला। फातिमा पेमैन के पीछे बैठी निर्दलीय सीनेटर लिडिया थॉर्प उनकी बेटी आलिया के साथ बातचीत करती और उसके साथ 'पीकाबू' खेलती नजर आईं। सदन के भीतर इस खुशनुमा माहौल ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर सीनेटर की जमकर तारीफ हो रही है।

पेमैन का अपनी बेटी को साथ लेकर संसदीय कार्यवाही में हिस्सा लेना कामकाजी महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को भी उजागर करता है। खासकर उन माताओं के लिए बच्चों की देखभाल और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना आसान नहीं होता।

संसद में बच्चे को जन्म देने वाली पहली सीनेटर हैं पेमैन

फातिमा पेमैन ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में सांसद रहते हुए बच्चे को जन्म देने वाली पहली सीनेटर बनकर इतिहास रचा है। इससे पहले भी वह अपनी बेटी को सीनेट चैंबर में लेकर आ चुकी हैं।

पेमैन कई मौकों पर मातृत्व से जुड़े अपने अनुभव साझा कर चुकी हैं। उन्होंने प्रसव के बाद रिकवरी और बच्चे के जन्म के बाद दोबारा काम पर लौटने जैसी चुनौतियों पर भी बात की है।

Fatima Payman Baby Australian Senate
Nvidia में फिर लौटे जेन्सेन हुआंग, मगर कहां गायब हो गईं एलिस हुआंग? चीन कनेक्शन पर सस्पेंस बरकरार

ऑस्ट्रेलियाई संसद में बच्चों को लाने की है अनुमति

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की संसद में शिशुओं को साथ लाने की अनुमति है। यहां के नियमों के तहत सीनेटर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते समय कुछ समय के लिए अपने बच्चों की देखभाल कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें संसद में बच्चों को स्तनपान कराने की भी अनुमति है।