Nvidia में फिर लौटे जेन्सेन हुआंग, मगर कहां गायब हो गईं एलिस हुआंग? चीन कनेक्शन पर सस्पेंस बरकरार

Alice Huang China Connection: जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया में वापसी के बीच चीनी कनेक्शन वाली एलिस हुआंग के बीजिंग में सुरक्षा निगरानी में होने की खबर है, जिन पर चिप सप्लाई के आरोप हैं।
Alice Huang Whereabouts Beijing Nvidia
जेन्सेन हुआंग,एलिस हुआंग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • Nvidia के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग की CEO पद पर वापसी को मंजूरी दे दी।

  • एलिस हुआंग पर Nvidia के एडवांस्ड AI चिप्स चीन पहुंचाने में मदद का आरोप है।

  • एलिस हुआंग सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल में बड़े पद पर रह चुकी हैं।

  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग चीन लौटकर बीजिंग में रह रही हैं।

Alice Huang Whereabouts Beijing Nvidia: जेन्सेन हुआंग की Nvidia के CEO पद पर एक बार फिर वापसी हो गई है। बोर्ड ने अपना पुराना फैसला बदलते हुए उनकी वापसी को मंजूरी दे दी है। जहां एक ओर जेन्सेन हुआंग दोबारा कंपनी की कमान संभालने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉर्पोरेट और नेशनल सिक्योरिटी स्कैंडल से जुड़ा एक बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है।

यह सवाल चीनी कनेक्शन वाली महिला एलिस हुआंग को लेकर है। जो अमेरिकी खुफिया एजेंसी के खुलासे के बाद से गायब हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एलिस हुआंग इस समय कहां हैं? उन पर Nvidia के एडवांस्ड चिप्स चीन तक पहुंचाने में मदद करने के आरोप हैं।

आखिर कहां हैं एलिस हुआंग?

'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के मुताबिक, एलिस हुआंग चीन वापस लौट चुकी हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह फिलहाल बीजिंग में चीनी सुरक्षा अधिकारियों की निगरानी और सुरक्षा के बीच रह रही हैं। हालांकि, उनकी चीन वापसी की सही तारीख, वहां जाने की वजह और मौजूदा गतिविधियों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Alice Huang Whereabouts Beijing Nvidia
जहर दिया...फिर तकिए से गला घोटा, ईरान में 2 महीने की प्रेगनेंट बेटी का मां-बाप ने ही किया कत्ल; मचा हड़कंप

एलिस के बीजिंग में होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब उनसे जुड़ी कंपनियों के नेटवर्क की जांच चल रही है। जांच के दायरे में दुनिया के कुछ सबसे एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स की आवाजाही, कंपनियों के नेटवर्क का चीनी इंटेलिजेंस से संभावित जुड़ाव और Nvidia की कारोबारी साझेदारियों से पैदा होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम जैसे मुद्दे शामिल हैं।

जेन्सेन हुआंग के साथ था एलिस का रोमांटिक रिश्ता

एलिस हुआंग ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकार के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ ईस्ट एशिया की टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करते हुए चीनी कंपनियों को एडवांस्ड Nvidia AI चिप्स उपलब्ध कराने में मदद की।

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियां चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के साथ एलिस के संपर्कों की निगरानी कर रही थीं, उस दौरान वह जेन्सेन हुआंग के साथ रोमांटिक रिश्ते में थीं।

क्या एलिस हुआंग चीनी जासूस है?

एलिस हुआंग सिंगापुर की टेक्नोलॉजी कंपनी 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' में मैनेजिंग डायरेक्टर और एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर चुकी हैं। धीरे-धीरे वह दक्षिण-पूर्व एशिया में Nvidia चिप्स की सबसे बड़ी खरीदारों में शामिल हो गईं। जेन्सेन हुआंग के साथ उनकी नजदीकियां शुरुआत में कारोबारी संबंधों के जरिए बढ़ीं। हालांकि, बाद में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने उनके चीनी संपर्कों को लेकर उनकी पृष्ठभूमि की जांच शुरू कर दी।

बताया जाता है कि साल 2025 में एलिस हुआंग जेन्सेन हुआंग के साथ रिश्ते में थीं। इसी दौरान उनका संपर्क चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी के एक अधिकारी से भी था। उस समय मेगास्पीड बड़ी मात्रा में Nvidia के चिप्स खरीद रही थी।

Alice Huang Whereabouts Beijing Nvidia
इटली में सोनिया गांधी का घर किसने खरीदा? राहुल-प्रियंका से मांगी ये खास चीजें

Nvidia के चिप्स की चीन तक सप्लाई का शक

इन चिप्स की कुछ खेप दक्षिण-पूर्व एशिया के डेटा सेंटर्स तक पहुंचाई गईं, जो अलीबाबा समेत चीन की कई टेक्नोलॉजी कंपनियों को सेवाएं देते हैं। वहीं, कुछ अन्य खेपों को चीन भेजे जाने का भी संदेह जताया गया है। हालांकि, चीन ने एलिस हुआंग पर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है।