कौन हैं दिल्ली के निखिल चौधरी? कोरोना में फंसे तो बदली किस्मत, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए इंग्लैंड को हराया

Nikhil Chaudhary Delhi connection: दिल्ली में जन्मे ऑलराउंडर निखिल चौधरी ने MCG पर खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी और 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक जीत दिलाई।
ENG VS AUS
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए क्रिकेटर निखिल चौथरीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली के निखिल चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाया।

  • पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 3 विकेट से हराया।

  • निखिल ने 2 विकेट लिए और 38 गेंदों पर 66 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीता।

  • पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए उनके माता-पिता ने स्टेडियम से बेटे का यह खेल देखा।

Australia vs England 1st T20, Nikhil Chaudhary 66 Runs: क्रिकेट के मैदान पर कब किसकी किस्मत चमक जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में देखने को मिला, जहां भारत की राजधानी दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ने ऑस्ट्रेलिया की पीली-हरी जर्सी पहनकर इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी तबाही मचाई कि पूरी दुनिया उनका नाम जान गई। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में निखिल के शानदार ऑलराउंड खेल की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 3 विकेट से रोमांचक शिकस्त दी।

पहले गेंदबाजी करते हुए निखिल ने 21 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए और फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 38 गेंदों पर 66 रनों की आतिशी पारी खेली। उनके इस मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। खास बात यह रही कि निखिल के माता-पिता भी भारत से पहली बार ऑस्ट्रेलिया आकर स्टैंड्स से अपने बेटे को इतिहास रचते हुए देख रहे थे।

जानें कौन हैं निखिल चौधरी?

दरअसल, 4 मई 1996 को नई दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले भारतीय मूल के चुनिंदा पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। भारत में रहते हुए निखिल ने अपना शुरुआती घरेलू क्रिकेट पंजाब की ओर से खेला। साल 2017 से 2019 के बीच उन्होंने पंजाब के लिए 12 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और 2 विजय हजारे ट्रॉफी मैचों में हिस्सा लिया।

अपने भारतीय क्रिकेट के दिनों में निखिल को हरभजन सिंह की कप्तानी में खेलने के साथ-साथ शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे मौजूदा भारतीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका भी मिला। इसके अलावा वह आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कैंप का भी हिस्सा रह चुके हैं।

ENG VS AUS
बाबर आजम के तूफान में उड़ा शारजाह वॉरियर्स, चौके-छक्कों की बारिश कर डेजर्ट वाइपर्स को दिलाई धमाकेदार जीत

कोरोना महामारी में बदल गई जिंदगी की दिशा

आपको बता दें कि निखिल के भारत से ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साल 2020 में वह अपने चाचा से मिलने और अपना जन्मदिन मनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड (ब्रिस्बेन) गए थे। इसी दौरान दुनिया भर में कोरोना महामारी फैल गई और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लग गई। बॉर्डर सील होने के कारण निखिल भारत वापस नहीं लौट सके।

हालात से हार मानने के बजाय निखिल ने ऑस्ट्रेलिया में ही रुककर अपने क्रिकेट के सपने को दोबारा जिंदा करने का फैसला किया। शुरुआती दिनों में अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने वहां एक मैक्सिकन रेस्तरां में काम किया और पोस्टमैन तक की नौकरी की। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय ग्रेड क्रिकेट खेलना जारी रखा, जहां पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एंडी बिकेल की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद निखिल को तस्मानिया और बिग बैश लीग (BBL) की टीम होबार्ट हरिकेंस से खेलने का मौका मिला।

ENG VS AUS
T20 records: प्रियांश आर्य ने रचा इतिहास, 181 रन ठोककर तोड़ा केएल राहुल और क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड

दुनिया भर की टी20 लीग में दिखाया दम

ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह बनाने से पहले निखिल दुनिया की कई बड़ी टी20 लीग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।

बिग बैश लीग (BBL): होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए उन्होंने तीन सीजन के 32 मैचों में 26.65 की औसत से 693 रन बनाए।

मेजर लीग क्रिकेट (MLC): अमेरिका की इस लीग में उन्होंने 10 मुकाबले खेलकर 164 रन जोड़े।

अन्य लीग: इसके अलावा निखिल इंग्लैंड की 'द हंड्रेड' (7 मैच) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (2 मैच) में भी अपनी ऑलराउंड क्षमता दिखा चुके हैं।

MCG में इंग्लैंड के खिलाफ 188 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए जब ऑस्ट्रेलियाई टीम दबाव में थी, तब निखिल ने एक छोर संभाले रखा और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 6 चौके व 2 छक्के जड़े। यह MCG के मैदान पर टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन-चेज भी साबित हुआ।