Haiti News: दक्षिणी हैती में ईंधन ट्रक हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत
हैती में शनिवार को पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘रेडियो कैराइब्स' की खबर में यह जानकारी दी गई।
- Written By: साक्षी सिंह
हादसे का विस्फोट
पोर्ट ऑ प्रिंस: हैती में शनिवार को पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ‘रेडियो कैराइब्स’ की खबर में यह जानकारी दी गई।
इस दुर्घटना के संबंध में बयान के लिए हैती के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका। हैती के अस्पताल में गंभीर रूप से जले मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं है। 1.2 करोड़ की आबादी वाला यह देश ईंधन की कमी से भी जूझ रहा है।
ये भी पढ़ें:-कमला हैरिस से डर गए डोनाल्ड ट्रंप! अगली डिबेट से किया किनारा, मूड का दिया हवाला
सम्बंधित ख़बरें
हम मंदिर में देने जाते हैं, लेने नहीं…रामटेक मंदिर बिल में मानदेय के प्रावधान पर वरुण सरदेसाई की तीखी आपत्ति
बांकीपुर उपचुनाव: BJP उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के बायोडाटा पर विवाद, सदस्यता की तारीख पर उठे सवाल
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
नागपुर स्टेशन फ्लाईओवर विवाद: दुकानदारों को मिली मुआवजे की पहली किस्त, 8 दिनों में जारी होगी अगली अधिसूचना
गिरोहों के बीच लड़ाई के कारण देश में माल का आयात करना और भी मुश्किल हो गया है। शनिवार की दुर्घटना 60,000 की आबादी वाले मीरागोआने शहर में हुई, जो तीन वर्ष पहले एक शक्तिशाली भूकंप से प्रभावित हुआ था।
ये भी पढ़ें:-ईरानी राजदूत ने भारतीयों को ईरान घूमने के लिए किया आमंत्रित, सुरक्षित देश होने का दिलाया विश्वास
