US: आसमान से जमीन पर आ गिरा हेलीकॉप्टर, दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत, क्रैश की वजह उड़ा देगी होश
America helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना से एक दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां राज्य में पिनाल काउंटी के पहाड़ी इलाके मेंएक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (AI जनरेटेड)
US Helicopter Crash: अमेरिका के एरिजोना से एक दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। जहां राज्य में पिनाल काउंटी के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा हेलिकॉप्टर के पहाड़ों के बीच लगाई गई रोप वेबिंग से टकराने के कारण हुआ है।
पिनल काउंटी शेरिफ ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे टेलीग्राफ कैन्यन के पास हुआ, जो फीनिक्स से लगभग 103 किलोमीटर (लगभग 64 मील) पूर्व में है। हेलीकॉप्टर क्वीन क्रीक में पेगासस एयरपार्क से उड़ा था।
क्रैश में पायलट समेत 4 की मौत
शेरिफ ऑफिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक 59 साल का पुरुष पायलट (क्वीन क्रीक का रहने वाला) और तीन युवा महिलाएं शामिल थीं जिनमें सो दो की उम्र 21 वर्ष थी, जबकि एक की आयु 22 साल थी। ये चारों एक ही परिवार के सदस्य थे। शेरिफ ऑफिस ने कहा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Ivanka Trump Assassination: इवांका ट्रंप को मारने की फिराक में था ईरानी आतंकी अल-सादी, साजिश का बड़ा पर्दाफास
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
Around 11 a.m., PCSO received reports of a crashed helicopter in the mountains near Telegraph Canyon, south of Superior, Arizona. Deputies responded and visually located a single crashed private helicopter that had departed from Pegasus Airpark in Queen Creek, Arizona. pic.twitter.com/kZ7Ly2qIZS — Pinal County Sheriff’s Office (@PinalCSO) January 2, 2026
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर कैन्यन में गिरने से पहले एक रिक्रिएशनल स्लैकलाइन (पहाड़ों के बीच लगी एक तरह की रोप वेबिंग) से टकरा गया था। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: धमाकों से दहली वेनेजुएला की राजधानी, अमेरिका ने बरसाए बम, देखें हमले का VIDEO
अस्थाई रूप से उड़ानों पर बैन
शेरिफ ऑफिस के अनुसार, सुरक्षा कारणों से उस इलाके में उड़ानों पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई थी। कार्यालय की तरफ से बताया गया, “हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। सुरक्षा कारणों से दुर्घटना के बाद उस इलाके में अस्थायी उड़ान प्रतिबंध भी लगाया गया था।”
Frequently Asked Questions
-
Que: एरिजोना में हेलीकॉप्टर क्रैश क्यों हुआ?
Ans: रोप वेबिंग में टकराने के कारण एरिजोना में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है।
-
Que: एरिजोना हेलीकॉप्टर क्रैश में कितने लोगों की जान गई?
Ans: एरिजोना हेलीकॉप्टर क्रैश में कुल 4 लोगों की मौत हुई है।
-
Que: एरिजोना हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में कौन-कौन शामिल है?
Ans: एरिजोना हेलीकॉप्टर क्रैश में मरने वालों में 3 महिलाएं और हेलीकॉप्टर पायलट शामिल है।
