Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हूती विद्रोहियों पर कहर बनकर टूटा अमेरिका, एयरस्ट्राइक में अब तक 13 की मौत; ईरान को भी दी धमकी

US Air Strike on Houthis: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि हूती विद्रोही अपने हमले जारी रखते हैं, तो उन्हें और...

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 16, 2025 | 06:28 AM

हूती विद्रोहियों परअमेरिका ने की एयरस्ट्राइक, सांकेतिक, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को रेड सी में जहाजों पर हमलों के जवाब में यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोहियों पर बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर हूती विद्रोही अपने हमले नहीं रोकते, तो उनके लिए हालात और भी खराब हो जाएंगे। उन्होंने ईरान को भी सख्त संदेश देते हुए कहा कि उसे तुरंत हूतियों का समर्थन बंद करना होगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यदि ईरान ने अमेरिका को धमकाने की कोशिश की, तो अमेरिका कोई रियायत नहीं देगा।

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये हमले संभवतः कई हफ्तों तक जारी रह सकते हैं। गौरतलब है कि ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद से यह मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना का सबसे बड़ा सैन्य अभियान है। ये हमले ऐसे समय में किए जा रहे हैं जब अमेरिका तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहा है और उसे अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत के लिए राजी करने की कोशिश कर रहा है।

कार्रवाई करने के लिए अमेरिकी सेना को आदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने यमन में हूति आतंकवादियों के खिलाफ़ सख्त और प्रभावी सैन्य कार्रवाई करने के लिए अमेरिकी सेना को आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हूति समूह लगातार अमेरिकी और अन्य देशों के जहाजों, विमानों और ड्रोनों पर हमले कर रहा है और समुद्री डकैती, हिंसा और आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जिसके खिलाफ यह सैन्य अभियान शुरू किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में कड़वाहट तेज! युनूस सरकार ने रोकी वीजा सेवाएं, ट्रंप से लगाई गुहार

ग्रीनलैंड पर महाजंग! ट्रंप ने दिया 20 दिन का अल्टीमेटम, क्या अपनों से ही भिड़ेगा अमेरिका?

भारत की रफ्तार से ‘खौफ’ में ट्रंप? 500% टैरिफ की धमकी के पीछे का असली डर आया सामने- VIDEO

‘तेल के लिए लालची है US’, ट्रंप पर भड़कीं वेनेजुएला की राष्ट्रपति, रूस-चीन के लिए खोले दरवाजे

हाल ही में यमन के हूती विद्रोही समूह ने दावा किया कि उन्होंने जिबूती बंदरगाह से रवाना होने के बाद तीन अमेरिकी सैन्य आपूर्ति जहाजों को निशाना बनाया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया के अनुसार, उन्होंने अदन की खाड़ी में उन दो अमेरिकी विध्वंसक जहाजों पर भी हमला किया, जो आपूर्ति जहाजों की सुरक्षा में तैनात थे।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

यमन की राजधानी साना में अमेरिकी हमलों में कम से कम 13 नागरिक मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी हूती नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। वहीं, यमन के उत्तरी प्रांत सादा में हुए अमेरिकी हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं।

हूती प्रवक्ता के अनुसार, उनकी सेना पूरी तरह तैयार है और इन हमलों का जवाब विस्फोटक कार्रवाई से दिया जाएगा। साना के निवासियों ने बताया कि हमला हूती ठिकाने पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में जोरदार धमाके महसूस किए गए।

2023 से अब तक इतने हमले

गौरतलब है कि हूतियों ने नवंबर 2023 से अब तक शिपिंग पर 100 से ज्यादा हमले किए हैं, जिसके चलते अमेरिका को मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए महंगे सैन्य अभियानों को अंजाम देना पड़ा है। हूती इस संघर्ष को गाजा में जारी हमास-इजराइल युद्ध में फिलिस्तीनियों के समर्थन के रूप में देखते हैं।

America wreaked havoc on houthi rebels 19 killed so far in airstrike also threatened iran

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2025 | 06:28 AM

Topics:  

  • air strikes
  • America
  • Donald Trump
  • World News
  • Yemen
  • Yemen Houthi Rebels

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.