Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, बोला- कोई कदम उठाने से पहले सोचें किम जोंग उन

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस का साथ उत्तर कोरिया भी दे रहा है। अमेरिका का कहना है कि उत्तर कोरिया हजारों की संख्या में अपने सैनिकाें को यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से अपने सैनिकों को भेज रहा है।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Nov 01, 2024 | 11:59 AM

जो बाइडन

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस का साथ उत्तर कोरिया भी दे रहा है। अमेरिका का कहना है कि उत्तर कोरिया हजारों की संख्या में अपने सैनिकाें को यूक्रेन युद्ध में रूस की तरफ से अपने सैनिकों को भेज रहा है। इसे देखते हुए अमेरिका ने रूस और उत्तर कोरिया को चेतावनी दिया है। अमेरिका ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन में लड़ने के लिए जाने वाले उत्तर कोरियाई सैनिक बॉडी बैग में वापस आएंगे।

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार को दावा किया कि रूसी सेना की वर्दी पहन और उसके हथियारों से लैस होकर उत्तर कोरियाई सैनिक यूक्रेन के पास कुर्स्क क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। ऑस्टिन ने इसे खतरनाक और अस्थिर करने वाला कदम करार दिया।

ये भी पढ़ें:-नेपाल ने मुद्रा छापने का ठेका चीनी कंपनी को दिया, जानें भारत का रूख

सम्बंधित ख़बरें

डोनाल्ड ट्रंप से यूरोप का मोह भंग! रूस से सीधे बातचीत की तैयारी में EU, मेलोनी ने पुतिन को लेकर दिया बड़ा बयान

रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ भीषण; हाइपरसोनिक मिसाइलों से दहला कीव, पलटवार में यूक्रेन ने फूंका रूसी तेल डिपो

कोरियाई सीमा पर युद्ध का अलार्म! उत्तर कोरिया ने मार गिराया दक्षिण कोरियाई ड्रोन, किम की धमकी से बढ़ा तनाव

रूस से नाराज भारत? परमाणु अटैक पनडुब्बी के कारण समझौते से पीछे खींचे अपने पैर

ऑस्टिन ने यह जानकारी दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी। उत्तर कोरिया द्वारा रूस में 11000 सैनिकों की तैनाती को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस संदर्भ में अगले कदम को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन

सुरक्षा परिषद में उठाया मुद्दा

वहीं अमेरिका के उप राजदूत रॉबर्ट वुड ने सुरक्षा परिषद में मुद्दा उठाया है साथ ही चेतावनी भी दी। उन्होंने परिषद में कहा कि यदि  डीपीआरके यानी डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (DPRK) के सैनिक रूस के समर्थन में यूक्रेन में प्रवेश करते हैं तो वे निश्चित रूप से बॉडी बैग में लौटेंगे। उन्होंने आगे ये भी कहा कि इसलिए मैं उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग को सलाह दूंगा कि वे इस तरह के लापरवाह और खतरनाक कदम के बारे में दो बार सोचें।

ये भी पढ़ें:-स्पेन में अचानक आई बाढ़ से 95 लोगों की मौत, अभी तूफान आना है बाकी

दक्षिण कोरिया ने भी लगाया था आरोप

इससे पहले दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर रुस की मदद करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन में रूस के युद्ध में मदद के लिए अपने हजारों सैनिकों को भेजा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सूक येओल ने सोमवार को यूरोपीय संघ (EU) आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के महासचिव मार्क रूट के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी। उसमें  उन्होंने दक्षिण कोरिया का खुफिया आकलन साझा किया कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को अनुमान से अधिक तेजी से युद्ध क्षेत्रों पर तैनात किया जा सकता है।

America warned russia and north korea says kim jong un should think before taking any step

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2024 | 09:48 AM

Topics:  

  • Kim Jong Un
  • North Korea
  • Russia
  • Russia-Ukraine War
  • US

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.