Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका में बाढ़ ने मचाया कहर, 13 लोगों की मौत, 20 से अधिक लड़कियां लापता

अमेरिका के टेक्सास राज्य के हिल कंट्री क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कैंप मिस्टिक से 23...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 13, 2025 | 11:41 AM

अमेरिका में बाढ़ ने मचाया कहर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास राज्य के हिल कंट्री क्षेत्र में अचानक हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। कुछ ही घंटों में इतनी बारिश हो गई, जितनी सामान्यतः कई महीनों में होती है। इसके चलते ग्वाडालूप नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ की चपेट में आकर कम से कम 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक समर कैंप में भाग ले रही 20 से अधिक लड़कियां लापता हैं। राहत और बचाव दल नावों और हेलिकॉप्टरों की मदद से तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।

कर्विल काउंटी में रातभर हुई तेज बारिश ने तबाही मचा दी। 10 इंच से ज्यादा बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, हंट क्षेत्र के पास ग्वाडालूप नदी का पानी महज दो घंटे में 22 फीट तक ऊपर चढ़ गया। मौसम विशेषज्ञ बॉब फोगार्टी ने बताया कि पानी इतनी रफ्तार से फैला कि लोगों को कुछ समझने या प्रतिक्रिया देने का वक्त ही नहीं मिला। काउंटी जज रॉब केली ने जानकारी दी कि कई शव बरामद हुए हैं, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा, “हम लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।”

कैंप की 23 लड़कियां अब भी लापता

टेक्सास के हंट इलाके में स्थित एक निजी क्रिश्चियन गर्ल्स समर कैंप ‘कैंप मिस्टिक’ भी अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गया है। अमेरिका में टेक्सास के लेफ्टिनेंट गवर्नर डैन पैट्रिक ने बताया कि कैंप की 23 लड़कियां अब भी लापता हैं। उन्होंने राज्यवासियों से इन बच्चियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने की अपील की है। कैंप मिस्टिक प्रशासन ने माता-पिता को ईमेल के ज़रिए सूचित किया है कि जिन बच्चों की जानकारी मिल चुकी है, उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल कैंप में बिजली, इंटरनेट और पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद है, और वहां जाने वाली सड़क भी बाढ़ में बह चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिका में भारतीय शख्स ने पत्नी समेत 4 रिश्तेदारों को गोलियों से भूना, अलमारी में छिपकर बच्चों ने बचाई जान

जिंदा जमीन में समाए लोग! इंडोनेशिया के जावा में बारिश के बीच भूस्खलन से तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शांति वार्ता से पहले रूस का ‘मिसाइल तांडव’, कीव-खारकीव पर दागे 375 ड्रोन, यूक्रेन बोला- पुतिन की जगह…

‘उंगली ट्रिगर पर है’, ट्रंप ने भेजे युद्धपोत तो भड़का ईरान, दी ‘ऑल-आउट वॉर’ की चेतावनी; छिड़ेगी बड़ी जंग?

त्रिनिदाद के बाद अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

अपनों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ी

सोशल मीडिया पर लोगों की बेचैनी और चिंता खुलकर सामने आ रही है। कई लोग अपने बच्चों, भतीजों-भतीजियों और अन्य रिश्तेदारों के बारे में जानकारी मांगते नजर आ रहे हैं। कर्विल काउंटी शेरिफ कार्यालय के फेसबुक पेज पर लोग अपने परिजनों की तस्वीरें साझा कर उनकी सुरक्षा की दुआ कर रहे हैं। कर्विल और हंट से बहता पानी अब नीचे की ओर बढ़ते हुए केंडल काउंटी में भी खतरे की स्थिति पैदा कर रहा है। कंफर्ट क्षेत्र में शेरिफ ऑफिस ने बाढ़ का अलर्ट जारी किया है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।

America texas floods 13 dead over 20 girls missing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 09:13 AM

Topics:  

  • America
  • Latest News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.