ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तीन न्यूक्लियर साइट्स पर एयर स्ट्राइक
अमेरिका ने ईरान की फोर्डो, नतांज और इस्फहान न्यूक्लियर साइट्स पर हवाई हमला किया। ट्रंप ने हमले को सफल बताया और कहा कि सभी विमान सुरक्षित लौट आए हैं। अब शांति का समय है।
- Written By: अक्षय साहू
ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री (फोटो- सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: ईरान और इजराइल के बीच जंग में अब अमेरिका शामिल हो गया है। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हवाई हमला किया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी। ट्रंप ने कहा कि वो इस हमले से राहत महसूस कर रहे हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “हमने ईरान में तीन न्यूक्लियर साइट्स पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया।” ट्रंप ने अमेरिकी सेना की तारीफ करते हुए कहा,सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
सम्बंधित ख़बरें
भारत को मिले वीटो पावर…पोलैंड के इस बड़े बयान से UN में मची खलबली, चीन की छाती पर सांप लोटना तय
मैदान पर चौंके-छक्के मारने का देखता था सपना… मुनीर ने धोखे से बुलाकर पाक क्रिकेटर की पीठ पर बरसा दी गोलियां
Explainer: क्या है SHANTI विजन? जिसके सहारे UN में चुनाव जीतने की तैयारी में भारत, जानिए जयशंकर का मास्टरप्लान
पाकिस्तान के हुए दो टुकड़े! बलूचिस्तान ने खुद को घोषित किया आजाद देश, शहबाज-मुनीर की उड़ी नींद
बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से किया हमला
जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए अपने बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमान का इस्तेमाल किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमान शुक्रवार की रात को मिसौरी में व्हाइटमैन एयर बेस पर मौजूद थे और ईरान की ओर उड़ान भर रहे थे। इसके बाद इन विमानों का गुआम बेस के पास देखा गया था। बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ऑर्डिनेंस पेनिट्रेटर ले जाने में सक्षम है, जो 30,000 पाउंड का बंकर बस्टर बम है। बी-2 बॉम्बर्स विमान को ईरान में मौजूद न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करने लायक माना जाता है।
Making the world great again!#Iran #FordowAttack #Trump pic.twitter.com/rHaIeMMyX7 — Francois Baroud (@FrenchyB_) June 22, 2025
देश को संबोधित करेंगे ट्रंप
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रंप इस संबोधन में युद्ध से संबंधित कोई अहम घोषणा कर सकते हैं। अमेरिकी समयानुसार राष्ट्रपति ट्रंप रात 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जबकि भारतीय समयानुसार यह संबोधन सुबह 7:30 बजे प्रसारित होगा।
